सेहत

क्या सच में जीवन का आधार है संतुलित आहार

संतुलित आहार


एक स्वस्थ संतुलित आहार में सभी खाद्य समूहों से खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं। वे भोजन जिनमें संतृप्त वसा, ट्रांस फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है वे शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर में वृद्धि करते हैं और स्वस्थ आहार की श्रेणी में नहीं आते। यदि आप अपनी हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत रखना चाहते हैं तो एल्कोहोल से परहेज में ही आपकी भलाई है।

 क्या सच में जीवन का आधार है संतुलित आहार
संतुलित आहार

जब आपके शरीर को आवश्क कैल्शियम की मात्रा नहीं मिलती तो वह हड्डियों से आवश्क कैल्शियम लेना शुरू कर देता है। और यदि यह बार-बार होता है तो हड्डियां पतली और भंगुर हो जाती हैं। यही नहीं मधुमेह की रोकथाम में एक स्वस्थ और संतुलित आहार बड़ी भूमिका निभाता है। स्वस्थ संतुलित आहार एक आदर्श वजन बनाए कखने के लिए आवश्यक होता है। मोटापा ह्रदय तथा अन्य कई गंभीर रोगों को कारण बन सकता है, इसलिए अपने वजन को नियंत्रित रखें।

 क्या सच में जीवन का आधार है संतुलित आहार
जीवन का आधार

आपका खान पान इसमें एक बडी भूमिका रखता है। अपने भोजन में एक फल, कुछ सलाद (गाजर, ककड़ी, मूली, ब्रोकोली आदि), साबुत अनाज, दाल, डेयरी प्रोडक्ट्स और कुछ प्राकृतिक तेल जरूर शामिल करें। नाश्ते में आप फल (केला, सेब, नाशपाती), दही, भुना हुआ स्नैक्स अपने साथ रख सकती हैं। अन्य विकल्प इडली, खांडवी, ढोकला, उबले हुए आलू, चाट, भेलपुरी, भुना हुआ चना और मूंगफली आदि हो सकते हैं। आप अपने साथ कुछ सूखे हुए मेवे जैसे अखरोट, बादाम, पिस्ता आदि भी रखें। इन सब खाद्य पदार्थ को अपने नियमित भोजन का हिस्सा बनाएं। भोजन संतुलित रहेगा तो जीवन भी संतुलित रहेगा।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार खाने की जरूरत होती है। स्वस्थ संतुलित आहार शरीर को मजबूत बनाता है तथा रोगों से लड़ने के लिए उसकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही संतुलित आहार दिमाग को तेज तथा स्वस्थ बनाता है, जिससे आप मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं। स्‍वस्‍थ संतुलित आहार करने से आप घर तथा दफ्तर दोनों जगह बेहतर काम कर पाते हैं। स्‍वस्‍थ भोजन के अभाव में थकान और अन्‍य कई प्रकार के रोग घेर सकते हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button