सेहत
आप भी ठंडा पानी पीते है तो हो जाएं सावधान

आप भी ठंडा पानी पीते है तो हो जाएं सावधान
आप भी ठंडा पानी पीते है तो हो जाएं सावधान:- कहते है जल ही जीवन है। इंसान बिना खाने के रह सकता है लेकिन बिना पानी के रहने असंभव है। पानी नहीं होगा तो किसी का अस्तित्व ही नहीं रह जाएगा।कहीं बाहर से आने के तुरंत बाद ही पानी पीना हैं, खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना है ताकि खाना सही से गले से नीचे उतर पाएं। लेकिन आपको पता है कैसा पानी पीना चाहिए जिससे की आप तंदरुस्त रहें।
तो चलिए आज आपको इसकी के बारे में बताते हैं।
- हमें ज्यादा गर्मी लगती है तो ठंडे पानी की तलाश शुरु कर देते है फ्रिज खोली पानी बोतल निकाली और पी लिए। लेकिन ऐसा ठंडा पानी शरीर को हानि पहुंचाता है।
- ठंडा पानी पीने से खाना निगलने में परेशानी होती है क्योंकि ठंडे पानी पीने से खाना हमारे गले में अटकता है। लगातार पीने से टॉन्सिल होने का खतरा मंडराता रहता है।
- ठंडे पानी से शरीर के पाचक रस भी बहुत कम बनते हैं। जिन्हें अक्सर कब्ज की समस्या है उन्हें ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।
- लगातार ठंडा पानी पीने से बलगम बनाने लगाता है जिसके कारण इम्युनिटी पावर कम हो जाता है जिससे और बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।
- एक वैज्ञानिक रिसर्च से पता चला है कि खाने के बाद ठंडा पानी पीने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता हैं।
- हमारे शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है तथा जब आप ठंडा पानी पीते हैं तो उस वस्तु के तापमान को नियमित करने के लिए आपके शरीर को कुछ उर्जा खर्च करनी पड़ती है। जिसके कारण भोजन पाचन की क्षमता कम होती है और पोषक तत्वों शरीर को नहीं पाते हैं।
- ठंडा पानी पीने से आपके श्वसन तंत्र में म्युकोसा बना सकता है जो श्वसन तंत्र की सुरक्षात्मक परत होती है। जब यह परत संकुलित हो जाती है तो आपका श्वसन तंत्र अनावृत हो जाता है तथा विभिन्न संक्रमणों की चपेट में आ जाता है और इसी कारण गला खराब होने का खतरा बढ जाता है।

पैरों की मोच में अपनाएं ये फर्स्ट-ऐड
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in






