सेहत

Barley Water Benefits For Health: सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है जौ का पानी और जूस, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Barley Water Benefits For Health: जौ एक ऐसा अनाज है, जिसका उपयोग प्राचीन समय से अलग-अलग तरीकों से भोजन में किया जा रहा है। आयुर्वेद में जौ को बेहद पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। जौ का नियमित सेवन शरीर में होने वाले त्रिदोष यानी वात, पित्त और कफ के संतुलन में सहायक हो सकता है और शरीर को एनर्जी और पोषण प्रदान करता है।

Barley Water Benefits For Health: जौ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

जौ एक ऐसा अनाज है, जिसका उपयोग प्राचीन समय से अलग-अलग तरीकों से भोजन में किया जा रहा है। आयुर्वेद में जौ को बेहद पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। जौ का नियमित सेवन शरीर में होने वाले त्रिदोष यानी वात, पित्त और कफ के संतुलन में सहायक हो सकता है और शरीर को एनर्जी और पोषण प्रदान करता है। Barley Water Benefits For Health पोषक तत्वों से भरपूर जौ में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है, ऐस में इसका सेवन पाचन तंत्र को सुधारने और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है। जौ के नियमित सेवन से पाचन बेहतर होता है, जिससे मल त्याग नियमित होता है। लोग जौ के आटे की रोटी खाते हैं, सूप बनाकर पीते हैं और कई अन्य व्यंजनों में भी इसका प्रयोग करते हैं।

जौ में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, डाइट्री फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम और मैग्नीशिय जैसे जरूर पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं। इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। Barley Water Benefits For Health सिर्फ जौ का सेवन ही नहीं, बल्कि अगर रोज इसका पानी भी पीते हैं, तो इससे भी शरीर को पोषण प्रदान करने और स्वस्थ रखने में बहुत मदद मिल सकती है। आज हम आपको जौ का पानी पीने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

जौ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे Barley Water Benefits For Health

  • रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में जौ का पानी बहुत लाभकारी है। इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।
  • अगर आप भोजन के बाद एक कप जौ का पानी पीते हैं, तो इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में तुरंत स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है। ऐसे में इसका सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • अगर आप एक नैचुरल वेट लॉस ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, तो जौ का पानी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह पाचन में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। इस तरह आपको भोजन को बेहतर ढंग से पचाने और अतिरिक्त कैलोरी को तेजी से जलाने में मदद मिलती है।
  • स्वस्थ पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आंत में अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखना बहुत जरूरी है। यह आंत को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इससे इम्यूनिटी, मानसिक और हार्मोनल स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है।
  • जौ का पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह किडनी को साफ और फंक्शन में सुधार करने में मदद करता है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए भी यह पानी बहुत आवश्यक है।

Read More:- Good Stress: आपको सिर्फ नुकसान ही नहीं बल्कि फायदा भी पहुंचाता है तनाव, ब्रेनपॉवर को मिलती है मजबूती, बढ़ जाती हैं दिमाग की गतिविधियां

कैसे बनाएं जौ का जूस?  Barley Water Benefits For Health

सबसे पहले जौ का रस बनाने के लिए ताजी जौ घास या जौ घास पाउडर लें। जौ घास को धो लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें। एक ब्लेंडर में जौ घास, पानी और अपनी पसंद के फल या सब्जियां डालें। इसे चिकना होने तक ब्लेंड करें। इसका सेवन करें। जौ घास को अपने बगीचे में उगा सकते हैं या इसे खरीद सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

ऐसे बनाएं जौ का पानी  Barley Water Benefits For Health

एक कप जौ, एक दालचीनी और अदरक का टुकड़ा लें। एक पैन में 5-6 कप पानी और सभी सामग्रियों को डालकर 10 मिनट तक उबालें। उसके बाद पानी को एक बर्तन में छान लें। थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। उसके बाद सेवन करें। आप सुबह खाली पेट या भोजन के 15 मिनट बाद इसका सेवन कर सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button