सेहत

Bad Combination With Tea: चाय के साथ बिल्कुल भी न खाएं ये चीजें, स्वाद बन सकती हे सजा, जानिए सेहत को क्या हो सकते हैं नुकसान

Bad Combination With Tea: ज्यादातर लोगों की सुबह चाय से ही होती है। कुछ लोग तो चाय के इतने शौकीन होते हैं कि दिन में कई-कई कप चाय पी जाते हैं। कुछ लोगों की आदत होती है कि चाय के साथ उन्हें कुछ न कुछ खाने को चाहिए।

Bad Combination With Tea: चाय के साथ इन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन

ज्यादातर लोगों की सुबह चाय से ही होती है। कुछ लोग तो चाय के इतने शौकीन होते हैं कि दिन में कई-कई कप चाय पी जाते हैं। कुछ लोगों की आदत होती है कि चाय के साथ उन्हें कुछ न कुछ खाने को चाहिए। इनमें नमकीन, रोटी, बिस्किट या पकौड़े ज्यादा पसंद किए जाते हैं। चाय के साथ कुछ चीजें खाना खतरनाक हो सकता है लेकिन कुछ चीजें चीज ऐसी भी हैं, जिसे अगर चाय के साथ ले रहे हैं तो वह बेहद गंभीर हो सकती है। आइए जानते हैं आखिर ये चीज कौन सी हैं…

चाय के साथ बिल्कुल भी न खाएं ये चीजें

डीप फ्राई स्नैक्स Bad Combination With Tea

बारिश होते ही लोगों को गरमा-गर्म चाय के साथ पकौड़े या फिर समोसे खाना पसंद आता है। इनमें तेल की मात्रा ज्यादा होती है। चूंकि इन्हें ऑयल में डीप फ्राई किया जाता है। इसलिए ये हेल्थ के लिए नुकसानदायक हैं। अगर आपको भी चाय के साथ इन चीजों को खाने की आदत है तो अब से ये हैबिट बदल लें। वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

आयरन वाली चीजें Bad Combination With Tea

चाय के साथ उन चीजों को न खाएं, जिनमें आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। एक्सपर्ट कहते हैं किचाय में ऑक्सलेट होता है जो आयरन वाले फूड से आयरन सोखने से रोकता है, इसलिए चाय के साथ उन चीज़ों को न खाएं, जिसमें आयरन होता है।

Read More:- Cold Drink Side Effects: ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीना सेहत के लिए जहर से कम नहीं, इन अंगों पर पड़ता है बुरा असर, जानें इसके हेल्दी ऑप्शन

दही वाले स्नैक्स Bad Combination With Tea

चाय एक गर्म ड्रिंक होता है, वहीं दही की तासीर ठंडी होती है। अगर आप चाय के साथ दही से बने स्नैक्स का खाते हैं तो इससे भी हेल्थ को नुकसान हो सकता है। इससे आपको पाचन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में चाय के साथ अगर आप पराठा खा भी रहे हैं तो दही से दूरी बनाकर रखें। हालांकि, एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि ज्यादा चाय या कॉफी जैसी ड्रिंक्स से दूरी ही बनाकर रखें। ये अनिद्रा का कारण बन सकती है।

अंडा, सलाद या अंकुरित अनाज Bad Combination With Tea

चाय के साथ कभी भी अंडा या प्याज से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अंकुरित अनाज और सलाद भी नहीं खाना चाहिए। नाश्ते में कभी भी चाय के साथ अंडा या सलाद लेने से बचें। इससे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और पेट की सेहत पर असर पड़ता है।

पानी Bad Combination With Tea

चाय के साथ पानी का सेवन भी कोई समझदारी भरा कदम नहीं है। बता दें, कि इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है और अपच, खट्टी डकार और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

हल्दी Bad Combination With Tea

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का सेवन शरीर को कई फायदे देता है। लेकिन, हल्दी या हल्दी से बनी चीजों को चाय के साथ खाया-पिया जाए तो शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। हल्दी में करक्यूमिन होता है और चाय में टैनिन की मात्रा होती है और यह दोनों ही चीजें साथ मिलकर गैस्ट्रिक प्रोब्लम्स पैदा करती हैं जिनसे एसिडिटी और कब्ज की संभावना बढ़ जाती है।

नमकीन Bad Combination With Tea

आप सोच रहे होंगे, कि भला ये क्या बात हुई! अब चाय के साथ नमकीन भी न खाएं, तो क्या खाएं? आपको बता दें, कि चाय के साथ कई तरह की नमकीन रिएक्ट कर जाती है और पाचन को खराब कर सकती है। चाय में पाए जाने वाले टैनिन नमकीन में मिलने वाले पोषक तत्वों को नष्ट कर देते हैं, ऐसे में फायदे की जगह नुकसान ही हाथ लगता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button