लाइफस्टाइल

Hariyali Teej 2022 in HIndi: सुहगाने करे हरे रंग का शृंगार, माँ पार्वती देंगी वरदान

Hariyali Teej 2022 in HIndi: तीज पर इस वर्ष बन रहा है शुभ संयोग, जानें मुहूर्त और महत्व


Highlights:

  • तीज सुहागनों का त्योहार है। सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है।
  • इस साल हरियाली तीज 31 जुलाई, रविवार के दिन मनाई जाएगी।
  • तीज में हरे रंग के श्रृंगार का बड़ा महत्व है।

Hariyali Teej 2022 in HIndi:  हरियाली तीज हिंदुओं के मुख्य त्योहारों में से एक है। तीज सुहागनों का त्योहार है। इसे देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। तीज नाग पंचमी से दो दिन पहले मनाया जाता है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं साजो – श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस दिन को शास्त्रों के अनुसार सुहागन स्त्रियों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूरी श्रद्धा के साथ शिव – पार्वती की पूजा करती हैं।

इस वर्ष तीज का त्योहार कब मनाया जाएगा, त्योहार का शुभ मुहूर्त क्या है और तीज पर विशेष रूप से हरे श्रृंगार करने के पीछे क्या कारण है इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे।

Hariyali Teej 2022 in HIndi
Hariyali Teej 2022 in HIndi

तीज का महत्व

मान्यताओं के अनुसार तीज के दिन माँ पार्वती और भगवान शिव का मिलन हुआ था। इसलिए यह दिन माँ पार्वती और भगवान भोले नाथ को समर्पित है। कहा जाता है की तीज के दिन ही शिवजी ने माँ पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें विवाह के लिए हाँ कहा था।

Read more: हरियाली तीज में 16 श्रृंगार का महत्व: आखिर क्यों सजती – सवरती है महिलाएं

तीज क्यों मनाया जाता है?

पौराणिक कथाओं के अनुसार माता पार्वती ने शिव जी को पाने के लिए वर्षों की तपस्या की। उन्होंने अन्न – जल का त्याग कर कठोर तपस्या की। आखिरकार, भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हुए और उनसे विवाह के लिए तैयार हो गए। इस दिन को माँ पार्वती और शिव जी के मिलन का दिन कहा जाता है। इसी दिन शिव जी ने धरती लोक की स्त्रियों को आशीर्वाद दिया की जो सुहागनें इस दिन को पूरे निष्ठा और मन से मनाएंगी उनके सुहाग की उम्र लंबी होगी और उन्हें मनवांछित फल का वरदान दिया जाएगा।

कब मनाई जाएगी तीज

इस साल हरियाली तीज 31 जुलाई, रविवार के दिन मनाई जाएगी।

शुभ मुहूर्त

तृतीया तिथि प्रारंभ – 31 जुलाई 2022, सुबह 2 बजकर 59 मिनट पर शुरू

तृतीया तिथि समाप्त – 1 अगस्त 2022, सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर खत्म

हरियाली तीज पर बन रहे हैं ये शुभ योग

इस वर्ष हरियाली तीज पर रवि योग बनने जा रहा है। रवि योग शुभ फल देने वाला योग है। यह किसी भी कार्य को पूरा करने में मदद करता है। इस योग में कोई भी कार्य करना बहुत शुभ माना जाता है। यह योग 31 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 1 अगस्त को सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।

Hariyali Teej 2022 in HIndi
Hariyali Teej 2022 in HIndi

और पढ़ें: मॉनसून का खूबसूरत मौसम संग ले आता है बीमारियां: कैसे करे अपना बचाव?

हरे रंग को माना जाता है सुहागनों का रंग

ये सवाल हम सब के मन में आता है कि आखिरकार सावन माह में और खासकर के तीज के त्योहार पर हरे रंग का क्यों इतना महत्व है।

हिंदू धर्म में हरे रंग को पवित्र माना जाता है। सावन में हरे रंग का विशेष महत्व है ऐसा इसलिए क्योंकि हरे रंग को प्रकृति का रंग कहा जाता है। हरा रंग को खुशियों के प्रतीक भी माना जाता है। कहा जाता है कि भोले नाथ को हरे रंग से बेहद प्रेम है।यह वजह है की हरियाली तीज में सुहागन महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहन, हरा श्रृंगार कर माँ पार्वती और शिव की पूजा करती हैं। हरे रंग को अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

ज्योतिष के अनुसार हरे रंग को बुध का रंग माना जाता है और तीज के अवसर पर हरे रंग के कपड़े पहनने से बुध प्रबल होता है। हरा रंग पहनने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। वहीं हरे रंग के कांच की चूड़ियां पहनने से पति को दीर्घायु होने की प्राप्ति होती है। हरा रंग भगवान शिव का प्रिय रंग है इसलिए तीज पर हरे रंग के कपड़े और हरा श्रृंगार करना बहुत शुभ माना जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button