भारत

गूगल ने डूडल के जरिए रुक्मिणी देवी को दी श्रद्धांजलि!

आज गूगल ने रुक्मिणी देवी अरुंडेल के 112वें जन्मदिन पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए अपना डूडल बनाया है। रुक्मिणी देवी अरुंडेल एक प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना थी। जिन्होंने भरतनाट्यम में एक भक्तिभाव भरा नृत्य पेश करने की अपनी अलग परंपरा प्रारंभ की थी।

रुक्मिणी देवी अरुंडेल का जन्म 20 फरवरी, 1904 को तमिलनाडु के मदुरै के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

आपको बता दें, 1920 के दशक में भरतनाट्यम को एक अच्छी नृत्य शैली मही माना जाता था, यहां तक की लोग इस शैली का विरोध भी किया करते थे।

google-doodle_story

रुक्मिणी देवी ने न सिर्फ उस दशक में इस कला को अपनाया बल्कि इसे अपनाकर एक उच्च पद पर प्रस्तुत किया।

1956 में कला के क्षेत्र में रुक्मिणी देवी पद्म भूषण से सम्मनित भी किया गया था। वहीं 1957 में संगीत नाटक अवार्ड और 1967 में संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप भी मिला।

मोरारजी देसाई ने 1977 में रुक्मिणी देवी को राष्ट्रपति पद के लिए चुना था, लेकिन उन्होंने राजनीति से ज्यादा अपनी कला व नृत्य को महत्व दिया, और उनकी इस ऑफर को ठुकरा दिया।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button