सेहत

Gluten-Free Diet: जाने क्या होती है ग्लूटन-फ्री डाइट, साथ ही जाने इसके फायदे और नुकसान

Gluten-Free Diet: अपनाना चाहते हैं ग्लूटन-फ्री डाइट, तो पहले जान लें इसके बारे में ये चीजे


Highlights:

· जाने क्या होती है ग्लूटन-फ्री डाइट

· क्या ये एक फ़ैशनेबल या फिर वेट लॉस डायट है ?

Gluten Free Diet: अपने बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई चर्चित चेहरों से सुना होगा कि वो ग्लूटन-फ्री डायट फ़ॉलो करते हैं। अपने देखा भी होगा कि बाजार में अचानक ग्लूटन-फ्री प्रॉडक्ट्स की भरमार आ गई है। यह सब देखने के बाद आपके मन में भी पहला सवाल यही उठा होगा कि आख़िर यह ग्लूटन-फ्री डायट होती क्या है? और किन लोगों को इससे फ़ॉलो करना चाहिए? तो चलिए आज हम आपको ग्लूटन-फ्री डायट के बारे में विस्तार से बताते है। यहां हम आपको ये भी बताएंगे कि ग्लूटन-फ्री प्रॉडक्ट्स कोई फ़ैशनेबल या फिर वेट लॉस डायट नहीं है, बल्कि इससे एक तरह की समस्या के लिए फ़ॉलो किया जाता है। तो चलिए विस्तार से जानते है इसके बारे में।

जाने क्या होती है Gluten-Free Diet

ग्लूटन-फ्री डायट का मतलब होता है अपनी डाइट से उन सभी चीजों को निकालना जिसमें ग्लूटन होता है। अब आप यहीं सोच रहे होंगे कि ग्लूटन होता क्या है और ये किन- किन चीजों में पाया जाता है? असल में ग्लूटन एक तरह का प्रोटीन होता है जो गेहूं, सूजी, जौ इत्यादि जैसे अनाजों में पाया जाता है। इन सभी अनाजों में से गेहूं का सेवन हमारे देश में सबसे ज़्यादा किया जाता है। बता दें कि ग्लूटन लैटिन शब्द ग्लू से बना है, जिसका मतलब होता है, किसी चीज़ को जोड़नेवाला या तन्यता का गुण लिए।

ग्लूटन-फ्री शब्द वर्ष 2013 में यूनाइटेड स्टेट्स फ़ूड्स ऐंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफ़डीए) द्वारा खाने की लेबलिंग के लिए सुझाया गया था जिसके बाद इसका चलन बढ़ता चला गया।

Read more- Ketogenic diet: अगर आप भी कम करना चाहते है अपना वजन, तो टॉय करें ये कीटो रेसिपीज

जाने किन लोगों को फ़ॉलो नहीं करनी चाहिए Gluten-Free Diet

ग्लूटन डाइट कुछ लोगों के लिए फायदेमंद होती है तो कुछ लोगों के लिए ये उपयुक्त नहीं होता है। इसका सेवन उनको पाचन संबंधी समस्याएं दें सकता है। ग्लूटन-इन्टॉलरेंट के कारण लोगों को सिलिएक डिज़ीज़, गेहूं से एलर्जी, ग्लूटन एटैक्सिया और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आपके अंदर ग्लूटन को पचाने पाने की क्षमता नहीं होगी तो आपको डायरिया, पेट में दर्द, ऐंठन, ब्लॉटिंग, खुजली से परेशान हो सकती है। बच्चों में इसका लक्षण उनकी ग्रोथ धीमी होना, उनका वज़न कम होना, चक्कर आना, हमेशा थका-थका महसूस करना होता है।

Gluten-Free Diet

ग्लूटन डाइट के फायदे

चपाती और ब्रेड एक ऐसे चीज है जो आमतौर पर हमारे नाश्ते का अहम हिस्सा होता है। इसलिए इसके नुकसान इसके फायदों के मुकाबले कम होते हैं। ग्लूटन आमतौर पर गेहूं में पाया जाता है, इसका सेवन हमारे देश में सबसे ज्यादा किया जाता है। तो अगर आप ऐसी ही ग्लूटन को अपनी डेली डाइट से निकाल बाहर कर देते हैं, तो आप एक आसान और पोषण से भरपूर फूड से दूर हो जाते हैं। जिसका आपको कोई फायदा भी नहीं होता। एक शोध में देखा गया है कि जिन लोगों को ग्लूटन से दिक्कत नहीं होती लेकिन उसके बाद भी वो ग्लूटन का सेवन नहीं करते, तो उन्हें दिल की बीमारी का जोखिम बढ़ जाता है।

सिर्फ फैशन के लिए Gluten-Free Diet न अपनाएं

अगर आपको ग्लूटन से कोई परेशानी नहीं है तो आपको ग्लूटन को अपनी डाइट से नहीं हटाना चाहिए। अगर आप ग्लूटन को अपनी डाइट से हटाते है तो आपको कई तरह के पोषण तत्वों की कमी हो सकती है क्योंकि ग्लूटेन युक्त साबुत अनाज में विटामिन-बी, मैग्नीशियम और आयरन सहित फाइबर और पोषक तत्व होते हैं। जो हमारे लिए बेहद जरूरी होते है इस लिए अगर आपको ग्लूटन से एलर्जी नहीं है तो आपको इसे खाना न छोडना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button