स्वादिष्ट पकवान

Pakora Story: पकौड़े को भारत से विदेश ले गए अंग्रेज, दुनियाभर में सुपरहिट है रेसिपी, जानें इसकी इंटरेस्टिंग कहानी

Pakora Story: मुख्य तौर पर पकौड़े बेसन के लेप में बनाए जाते हैं लेकिन आटे से लेकर चावल के आटे और मिलेट आटे के पकौड़े भी लोग बनाते रहे हैं। इसे और कुरकुरापन देने के लिए बेसन में सूजी और मक्का का आटा भी मिलाया जाता है।

Pakora Story: अमेरिका में बनाए जाते मकई के पकौड़े, कई नामों से है मशहूर

प्राचीन भारत में भी पकौड़ा तलने का उल्लेख मिलता है। चूंकि पकौड़े को संस्कृत में पक्कवट कहा जाता रहा है। पकौड़ा को कुछ पकौरा कहते हैं..कुछ पकुरा..कुछ फकुरा..पकौड़ा वैसे तो मूलरूप से एकदम शाकाहारी है। लेकिन जब मुगल आए तो उन्होंने इसका स्वाद लिया तो ये उन्हें इतना भाया कि पकौड़ा शाही दस्तरखान में पहुंच गया। शाही बावर्चियों ने इस पर अपने प्रयोग किए। चिकन, मटन और अंडों का पकौड़ा तैयार किया। यानि मुगल बादशाहों की शाही रसोई ने इसे नॉनवेज व्यंजन भी बना दिया।

इस्लामी असर ने इसका नाम पकौरा कर दिया। हालांकि द्रविड़ियन यानि तमिल उसे हमेशा पकौड़ा कहते आए हैं। बंगालियों ने इसे पकुरा या फकुरा क्यों कहा..ये समझ में नहीं आया। मुख्य तौर पर पकौड़े बेसन के लेप में बनाए जाते हैं लेकिन आटे से लेकर चावल के आटे और मिलेट आटे के पकौड़े भी लोग बनाते रहे हैं। इसे और कुरकुरापन देने के लिए बेसन में सूजी और मक्का का आटा भी मिलाया जाता है।

अमेरिका में बनाए जाते मकई के पकौड़े

बैटर में गेहूं, कुट्टू के आटे का भी उपयोग किया जाता है। अमेरिका में मकई के पकौड़े बनाए जाते हैं। हालांकि जो कुरकुरापन और खास स्वाद में बेसन के पकौड़े में आता है, उसका कोई सानी नहीं। बेसन के लेप में अपने हिसाब से मिर्च-मसाले मिलाइए, बनाइए और चटनी के साथ स्वाद लीजिए। आलू से लेकर गोभी तक के पकौड़ों तक का कोई जवाब नहीं। वैसे बैंगन, लौकी, प्याज, पनीर, ब्रेड, बड़ी मिर्च, शिमला मिर्च, टमाटर को जब बेसन के मसालेदार बैटर में डिप करके गर्मागर्म तेल की कड़ाही में डालते हैं, तो भी क्या मजेदार पकौड़ा बनता है।

Read More:- Tips For Delicious Kofta: सॉफ्ट कोफ्ते बनाने हैं तो ये टिप्स अपनाएं, एकदम जूसी बनकर तैयार होगा डिश

ये पकौड़े भी कम नहीं

कहा जाता है कि भारत में 100 से ज्यादा तरह के पकौड़े बनाए जाते हैं। हर शहर के पकौड़ों, इनके मसालों, बनाने के अंदाज और लज्जत इतनी खास होती है कि लोगों को इनका दीवाना बनने में देर नहीं लगती। मसलन मिक्स वेज पकौड़ा, कटहल का पकौड़ा, केला का पकौड़ा, कमल ककड़ी का पकौड़ा, साबूदाने का पकौड़ा, कंद मूल का पकौड़ा, कॉर्न पकौड़ा, चाइनीज पकौड़ा, चावल का पकौड़ा, पोहा पकौड़ा, भरवा चिली पकौड़ा जैसे कई पकौड़े हैं।

शाही दस्तरखान में इसे मिला अलग स्वाद

मुगलों के शाही दस्तरखान में शाही बावर्चियों ने इस पर अपने तरीके से प्रयोग किए। चिकन, मटन और अंडों का पकौड़ा तैयार किया। यानी मुगल बादशाहों की शाही रसोई ने इसे लजीज नॉनवेज रूप में भी ढाल दिया। तमिल में इसे हमेशा से पकौड़ा कहा गया तो बंगालियों ने इसे पकुरा या फकुरा कहा।

We’re now on WhatsApp. Click to join

भारत से कई देशों में गया

ये पकौड़ा भारत से कई देशों में गया। दक्षिण एशिया और ब्रिटेन में इसका स्वाद सिर चढ़कर बोला। स्काटलैंड में तो ये खास तरह की ग्रेवी के साथ परोसा जाता है और कहा जाता पकौड़ा ग्रेवी। चीन, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मलेशिया, नेपाल जैसे देशों में भी पकौड़े की महिमा न्यारी रही है। कहीं कहीं इसे भजिया भी कह देते हैं। सोमालिया में इसे भजिए ही कहा जाता है।

भारत से विदेश ले गए अंग्रेज

अंग्रेज जब भारत से गए तो पकौड़े को खासतौर पर साथ ले गए। पूरे ब्रिटेन भारतीय, बांग्लादेशी और पाकिस्तान पकौड़ा स्नैक्स के चेन रेस्टोरेंट चलाते हैं, खूब पैसा बनाते हैं। लोगों को रोजगार देते हैं। अब तक पकौड़े के सियासी मतलब भले नहीं रहे हों लेकिन अब तो राजनीति में भी ये व्यंजन खूब उछल रहा है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button