स्वादिष्ट पकवान

Mint Sharbat For Stomach: गर्मी में पेट को दुरुस्ट रखता है पुदीने का शरबत, बेहद आसान है रेसिपी, मिनटों में घर पर करें तैयार

Mint Sharbat For Stomach: गर्मी में कई बार पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में आप पुदीने से पत्तों से शरबत बनाकप पी लें। इससे गैस एसिडिटी और पेट दर्द में तुरंत आसाम मिलेगा। शरीर को ठंडक मिलेगी और आप फ्रेश फील करें।

Mint Sharbat For Stomach: पेट की गर्मी कम करेगा पुदीने का चूर्ण, जानें कैसे करें इसका सेवन

गर्मी में पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत ही आम हैं। ऑयली, मसालेदार, बासी खाना खाने से गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं लगी रहती हैं। ऐसे में अगर आप इन समस्याओं से बचे रहना चाहते हैं, तो खानपान में उन चीजों को शामिल करें, जो पेट को ठंडा रखती हैं। खीरा, तरबूज और कई सीजनल फलों के अलावा इसमें पुदीना भी शामिल है। Mint Sharbat For Stomach जिसका आप खानपान में कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मियों में धनिए-पुदीने की चटनी तो बनती ही है, लेकिन साथ ही साथ आप पुदीने से शरबत भी बना सकते हैं। जो मिनटों में तैयार हो जाता है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आइए जानते हैं पुदीने का शरबत बनाने की रेसिपी और इससे हमें क्या फायदे मिलते हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

पुदीना शरबत के फायदे Mint Sharbat For Stomach

पुदीना सिर्फ स्वाद में ही अच्छा नहीं होता बल्कि इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। गर्मी में पुदीने का इस्तेमाल रायता, जलजीरा और आइसक्रीम में भी किया जाता है। पुदीना में ऐसे एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो अपच और पेट खराब होने पर आराम पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं पुदीना वजन घटाने में भी मदद करता है। इसके सेवन से फ्री रेडिकल्स कम होते हैं और इम्यूनिटी मजबूत होती है। तेज गर्मी में पुदीने का शरबत बहुत फायदेमंद होता है।

कैसे बनाएं पुदीने का शरबत Mint Sharbat For Stomach

  • पुदीने का शरबत बनाने के लिए आपको गर्मी में आसानी से ताजा पत्ते मिल जाएंगे।
  • इन पत्तों को धो लें और इन्हें हल्का क्रश करके किसी गिलास या जार में डाल दें।
  • अब गिलास में मिठास के लिए शहद और हल्का सेंधा नमक या काला नमक डालें।
  • पुदीना शरबत में भुना हुआ जीरा पाउडर और 1 गिसाल में आधा या 1 नींबू का रस मिलाएं।
  • सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और इसमें अब इसमें आईस क्यूब्स डालकर सर्व करें।
  • इसे ज्यादा असरदार बनाने के लिए सारी चीजों को एक बार मिक्सी में पीस लें।
  • इस तरह पुदीने का सारा रस इसमें मिक्स हो जाएगा। पुदीने के शरबत को छान कर सर्व करें।
  • अगर आपको थोड़ा सोडा या कोल्ड ड्रिंक मिलाने का मन है तो वो भी आप मिलाकर पी सकते हैं।
  • पुदीना का शरबत बनाने जितना आसान है ये उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद है।

Read More:- Macroni Recipe: घर पर इस तरह से बनाएं मैक्रोनी, बच्चों को स्वाद लगेगा लाजवाब, बड़े भी बार-बार खाने को कहेंगे

पुदीना चूर्ण भी है फायदेमंद Mint Sharbat For Stomach

गर्मी में पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के ल‍िए पुदीना चूर्ण का सेवन फायदेमंद होता है। पुदीना में मेंथॉल होता है ज‍िससे शरीर को ठंडक म‍िलती है। पुदीने का चूर्ण खाने से अपच, एस‍िड‍िटी और गैस जैसी समस्‍याएं दूर होती हैं। पुदीना का सेवन करने से भूख भी बढ़ती है। स्‍क‍िन इंफेक्‍शन होने पर भी पुदीने का चूर्ण खाना फायदेमंद रहेगा क्‍योंक‍ि यह शरीर को ठंडा रखेगा। पुदीने का चूर्ण खाने से ताजगी का एहसास होता है।

पुदीने का चूर्ण बनाने का तरीका Mint Sharbat For Stomach

पुदीने का चूर्ण बनाने का तरीका बेहद आसान है। आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करें-

सामग्री

ताजे पुदीने के पत्ते

विधि Mint Sharbat For Stomach

  • पुदीने के पत्तों को अच्छी तरह से धो लें ताकि उन पर लगी धूल-मिट्टी निकल जाए।
  • धोने के बाद पत्तों को एक साफ कपड़े पर फैलाकर सुखा लें।
  • पुदीने के पत्तों को धूप में 2 से 3 द‍िनों तक सुखाएं।
  • सूखे पत्तों को हाथों से तोड़कर या क्रश करके छोटा-छोटा कर लें।
  • इसके बाद, सूखे पत्तों को मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर बना लें।
  • पुदीने के पाउडर को एक बारीक छलनी से छान लें ताकि कोई मोटे टुकड़े न रह जाएं।
  • पुदीने के चूर्ण को एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें।

We’re now on WhatsApp. Click to join

पुदीने के चूर्ण को कैसे खाएं Mint Sharbat For Stomach

  • एक चुटकी पुदीना चूर्ण को सीधे खा सकते हैं और इसके बाद पानी पी सकते हैं। यह पाचन को सुधारता है और मुंह की दुर्गंध दूर करता है।
  • रोजाना 1-2 चम्मच पुदीना चूर्ण का सेवन पर्याप्त होता है। इससे ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।
  • एक चम्मच पुदीना चूर्ण को एक गिलास ठंडे पानी में मिलाकर पी सकते हैं। यह ताजगी और ठंडक प्रदान करता है।
  • एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच पुदीना चूर्ण और नींबू का रस मिलाकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं। यह पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • एक चम्मच पुदीना चूर्ण दही में मिलाकर खा सकते हैं। यह स्वाद को बढ़ाता है और पाचन में मदद करता है।
  • पुदीना चूर्ण को हरी चटनी में मिलाकर स्वादिष्ट चटनी तैयार कर सकते हैं।
  • सलाद पर पुदीना चूर्ण छिड़क सकते हैं। यह सलाद का स्वाद बढ़ाता है और ताजगी लाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button