स्वादिष्ट पकवान

Mango Recipes: इस गर्मी आम से बनाए ये खास रेसिपीज, बच्चों को आएगा बेहद पसंद

गर्मी का मौसम शेक, जूस और कई अन्य पेय पदार्थों के लिए जाना जाता है। आमतौर पर गर्मियों के मौसमी फलों से तरह-तरह के पेय बनाए जाते हैं।

Mango Recipes: आम की ये रेसिपीज भुला देगी सारी थकान, घर पर जरूर बनाएं

Mango Recipes: गर्मी ताजा और स्वादिष्ट फलों का मौसम है, जो पोषक तत्वों की अतिरिक्त खुराक प्रदान करते हैं। ताज़ा तरबूज से लेकर मीठे आम तक, चुनने के लिए बहुत सारे विकल्प हैं। आम का शेक लोगों के बीच गर्मी को मात देने के लिए सबसे पसंदीदा पेय हैं। यह पेय स्वादिष्ट हैं, स्वास्थ्य के अनुकूल पोषक तत्वों, फाइबर से भरे हुए हैं और काफी पेट भरने वाले हैं।

गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खास फल है आम। फलों का राजा विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम और फोलेट से भरा हुआ है। यह रक्त वाहिकाओं और स्वस्थ कोलेजन के निर्माण में मदद कर सकता है, जो उपचार प्रक्रिया को तेज कर सकता है। आम बीटा-कैरोटीन से भी भरपूर होता हैं। एक एंटीऑक्सिडेंट जो आंखों के स्वास्थ्य का समर्थन करता है और आंखों की बीमारियों को रोकता है।

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है बाजारों में आम की तरह-तरह की वैरायटी मिलने लगी है। कच्ची कैरी से लेकर बादाम, तोता परी, लंगड़ा, चौसा जैसे कई वैरायटी के आम मार्केट में मिलने लगे हैं। इन दो-तीन महीनों में घरों में ढेर सारे आम आते हैं। तो आइये जानते है आम के कौन-कौन से डिलीशियस रेसिपी बनते हैं।

इससे पहले हम आपको बता दें क‍ि आम की कोई भी रेसिपी तैयार करने के लिए आपको उन्‍हें इस्‍तेमाल करने से पहले कुछ देर तक या कम से कम 30 म‍िनट तक पानी में रखना चाहिए। आम खाने से पहले उसे कुछ घंटे के लिए भिगोकर जरूर रखना चाहिए। बिना भिगोए आम खाने से ये पेट से जुड़ी कई समस्याओं की वजह बन सकता है।

मैंगो छेना पायस

मैंगो छेना पायस एक शानदार इंडियन डेजर्ट है, जो आपके मीठे की क्रेविंग को पूरा कर सकती है। इसे छेना यानी कि पनीर और कंडेंस मिल्क के साथ बनाया जाता है और इसमें मैंगो प्यूरी डालकर आप अपना एक अलग ट्विस्ट दे सकते हैं। इसके साथ कुछ ड्राई फ्रूट्स और मैंगो की स्लाइस डालकर से सर्व करें।

मैंगो आइसक्रीम

इस बार बाजार की अनहेल्दी मैंगो आइसक्रीम खाने से बेहतर होगा कि आप घर पर ही मैंगो आइसक्रीम बना लीजिए। इसके लिए आप आधा लीटर हैवी क्रीम दूध में कंडेंस मिल्क, वनीला एसेंस मिलाएं और फिर मैंगो की ढेर सारी प्यूरी डालकर इसे फ्रीज कर दें। जब यह सेट हो जाए तो इसे अच्छी तरह से बीट कर लें और दोबारा फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें।

मैंगो शेक

गर्मी के मौसम में आम खाने के लिए सबका मन ललचाता है। ऐसे में अगर घर बैठे आपको 5 मिनट के अंदर बिल्कुल बाजार जैसा मैंगो शेक पिने को मिले तो क्या कहने। मैंगों शेक पीने से गर्मी के दिनों में शरीर ठंडा रहता है और शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती रहती है।

Read more: Detox Water: इन हेल्दी डिटॉक्स वॉटर के साथ करें अपने दिन की शुरुआत, रहें दिनभर ताजा

मैंगो सलाद

कच्चा हो या पक्का हो आम सलाद में बहुत स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए आप कच्चे आम या पके आम के लंबे-लंबे स्लाइस काट लीजिए। इसमें खीरा, गाजर, प्याज, टमाटर, रंगीन शिमला मिर्च, नमक और काली मिर्च डालकर इसका आनंद लें।

मैंगो कोकोनट

करी साउथ इंडिया में यह डिश काफी मशहूर है, जिसे पके हुए आम और कोकोनट मिल्क के साथ बनाया जाता है। इसके बाद इसके ऊपर कड़ी पत्ता और राई का तड़का लगाया जाता है, जिसे स्टीम राइस के साथ सर्व करते हैं।

मैंगो जैम

बाजार के प्रिजर्वेटिव जैम का इस्तेमाल करने की जगह आप घर में ही हेल्दी और टेस्टी मैंगो जैम बना सकते हैं। इसके लिए आप मैंगो प्यूरी निकाल लें। इसे चीनी के साथ गाढ़ा होने तक पकाएं और जब उसकी कंसिस्टेंसी जैम जैसी हो जाए तो इसे एक जार में भरकर स्टोर कर लें और ब्रेड या पराठे के ऊपर लगाकर इसका आनंद लें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button