स्वादिष्ट पकवान

How to make Soft Paratha : अगर आपका पराठा नही बन पाता सॉफ्ट,आटा गूंथते समय ये 7 स्टेप्स जरूर करें फॉलो

आप जब भी पराठा बनाते हैं तो वह काफी कड़क बन जाता है,और चबा-चबा कर मुंह दर्द हो जाता है, ऐसे में आप आटा गुथते हुए समय इन चीजों को मिलाने से पराठे मुलायम बनते है।

How to make Soft Paratha : पराठे बनेगें इतने मुलायम मुंह में एक बाइट डालते ही खाने का आएगा स्वाद

आप जब भी पराठा बनाते हैं तो वह काफी कड़क बन जाता है,और चबा-चबा कर मुंह दर्द हो जाता है, ऐसे में आप आटा गुथते हुए समय इन चीजों को मिलाने से पराठे मुलायम बनते है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

डिनर हो या ब्रेकफास्ट इस तरह बनाएं पराठे –

जब ब्रेकफास्ट या डिनर करते है तो अक्सर लोगों का मन करता है कि रोटी की जगह पराठा खाना चाहते है। पर पराठा सिर्फ आटे का बना हो सकता है या फिर पनीर, आलू, सत्तू, चना दाल आदि भरकर भी पराठा खाने में और हेल्दी और टेस्टी होता है। हालांकि, पराठा जितना सॉफ्ट बना हो, खाने में उतना ही लाजवाब लगता है।लेकिन कुछ लोगों को पराठा बनाने में काफी परेशानी होती है क्योकि पराठा मुलायम बनने की बजाय हार्ड सा बन जाता है, जिसे खाना काफी मुश्किल होता है और इससे शरीर को भी नुकसान पहुंचता है। यहां जानते है ऐसे ही कुछ ट्रिक्स, जिससे आप बना सकेंगे सॉफ्ट पराठे।

Read More:- Skin Care: 45 की उम्र में दिखना चाहती हैं जवान? रात में कॉफी में मिलाकर फेस पर लगाएं ये चीजें, दमकने लगेगा चेहरा

सॉफ्ट पराठा बनाने के टिप्स -–

इसके लिए आपका आटा सेमी-सॉफ्ट होना चाहिए। सबसे पहले गेहूं का आटा लें फिर उसमें चुटकी भर नमक, एक छोटा चम्मच घी डालकर मिक्स करें ले। फिर जरूरत के अनुसार पानी डालकर आटे को सॉफ्टली गूंथ लें।

अब गूंथे हुए आटे को ढककर 15 मिनट के लिए अलग रखना जरूरी होता है। फिर आप रोटी से थोड़ा मोटा पराठा बना लें।

पराठे बनाने के लिए आटे के लोई लेकर पराठे को कई बार बेलिए,फिर इसमें घी लगाइए और लपेट दीजिए, दोबारा से पराठे के आकार में बेल लें।

अब तवा गर्म करें फिर पराठे को तवे पर रखें और दोनों तरफ पलट पलट कर सेकें। अब घी या तेल डालकर धीमी आंच पर सेंकना होता है।

पराठे को तवे पर घुमाते और प्रेस करते हुए सेकें, ताकि सभी तरफ से अच्छी तरह से सिक जाए।

अब अपनी पसंदीदा सब्जी के साथ इसे गर्मागर्म खाने के स्वाद उठाएं। इसे आप दिन भर कैसरोल में स्टोर करके रख सकते हैं।

इस तरीके से आटा को गूंथने के बाद जब आप पराठा बनाएंगे तो ये बेहद ही सॉफ्ट बनेंगे और खाने में भी अच्छे लगते है। वैसे भी गेहूं के आटे से बने पराठे का सेवन करना सेहत के लिए हेल्दी होता है,और ऐसे में मैदा के अधिक सेवन से बचना जरूरी होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button