स्वादिष्ट पकवान

Chili Cheese Garlic Paratha : नाश्ते में खाना है कुछ लाजवाब, झटपट बनाएं चिली चीज़ गार्लिक पराठा

चिली चीज़ गार्लिक पराठा है, थोड़ा सा यह चीज़ी, थोड़ा सा तीखा ,खाने में चटपटा और चीज से भरपूर। एक बार इसका स्वाद जुंबा पर चढ़ जाए तो आप इसे बार-बार खाना चाहेंगे।

Chili Cheese Garlic Paratha : स्वाद में ऐसा कि बार-बार  खाने का करेगा मन,अपनाएं ये आसान रेसिपी


चिली चीज़ गार्लिक पराठा है, थोड़ा सा यह चीज़ी, थोड़ा सा तीखा ,खाने में चटपटा और चीज से भरपूर। एक बार इसका स्वाद जुंबा पर चढ़ जाए तो आप इसे बार-बार खाना चाहेंगे।

चिली चीज़ गार्लिक पराठा –

कुछ लोगों को नाश्ते में ब्रेड सैंडविच, आमलेट, मैगी, साउथ इंडियन फूड, पोहा, पास्ता डोसा आदि खाने का मन करता है तो वहीं कुछ लोगों को बिना रोटी, पराठा खाए मन के साथ पेट ही नहीं भरता है। अगर दिन की शुरुआत हर किसी को एक हेल्दी नाश्ते के साथ करना चाहिए। इससे आपका पेट भी भरा रहेगा, आप एनर्जेटिक, फिट और हेल्दी भी रहेंगे।  यदि आप घी में सिका हुआ सादा पराठा खाते हैं, लेकिन कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आएं हैं एक बेहद ही स्वादिष्ट और पौष्टिक पराठा की रेसिपी। यदि आपको भी बनाना है ब्रेकफास्ट में ये चिली चीज़ गार्लिक पराठा, तो आइये जानें इसे बनाने का बिल्कुल आसान तरीका –

Read more: Tea Recipe : रोजाना की चाय में आएगा दोगुना स्वाद, अगर बनाते समय अपनाएं ये ट्रिक्स

चिली चीज़ गार्लिक पराठा बनाने के लिए जरुरी सामग्री –

गेहूं का आटा- दो कप

हरी मिर्च- 3-4 बारीक कटी हुई

चीज- एक कप कद्दूकस किया हुआ

लहसुन- 3-4 कली बारीक कटी हुई

लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच

जीरा पाउडर-आधा छोटा चम्मच

नमक- स्वादानुसार

घी या रिफाइंड- पराठे सेकने के लिए

चिली चीज़ गार्लिक पराठा बनाने का तरीका –

एक बड़े बाउल में आटा लें,और उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा को गूंथ लें। आटा को  बहुत अधिक टाइट आटा ना गूंथें। अब इसे किसी गीले कॉटन के कपड़े से ढककर थोड़ी देर के लिए अलग रख दें। अब  एक अलग बाउल में कद्दूकस करके चीज डालें। बाकि बची सभी सामग्री को इसमें हरी मिर्च कटी हुई, लहसुन बारीक कटी हुई, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब आटे की लोई बनाएं और उसमें सूखा हुआ आटा लगाकर इसे इस तरह फैलाएं ताकि बीच में चीज का मिश्रण डाल सकें। एक से डेढ़ चम्मच चीज के मिश्रण को आटे की लोई में डालकर अच्छी तरह से बंद कर लें। इसे धीरे-धीरे गोलाकार शेप में पराठे की तरह बेल लें।  तवे को गैस चूल्हे पर रख कर गर्म करें।  इस पर पराठे को डालें और दोनों तरफ से पलटते हुए धीमी आंच पर सेक लें। थोड़ा सा घी या तेल लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। फिर तैयार है टेस्टी चिली चीज़ गार्लिक पराठा। आप इसे ग्रीन चटनी या टोमैटो सॉस, दही के साथ गर्मा गर्म सर्व कर सकते है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button