विदेश

चमत्कार! व्हेल के पेट में तीन दिनों तक जिंदा रहा मछुआरा

आपने किसी के मौत के मुहं से लौटकर आने की कई कहानियां सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिसे व्हेल मछली निगल गई थी, फिर भी वह जिंदा बच निकला। जानकारी के मुताबिक, स्पेन के रहने वाले 56 साल के मछुआरे लुगाई माक्र्वेज रोजाना की तरह समुंद्र में मछली पकड़ने गए लेकिन तूफान के चलते उनकी नाव लापता हो गई।

कोस्टल गार्ड ने जब लुइगी माक्र्वेज को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया तो उनकी कोई खबर ना लगी, परंतु चार दिन बाद लुइगी अचानक मिल गए। जब उनसे पूछा गया कि वह कैसे बचा तो उन्होंने बताया कि तुफान में नाव फंसने के बाद व्हेल ने उसे निगल लिया। वह तीन दिनों तक व्हेल के पेट में रहे।

whale

लुइगी ने बताया कि व्हेल जो छोटी मछलियां खाती थी तो वह उसके पेट में मौजूद उन छोटी मछलियों को खाकर जिंदा रहे। उन्होंने बताया कि ये तीन दिन उनकी जिंदगी के बेहद संघर्ष भरे दिन थे, जहां हर जगह सिर्फ अंधेरा था और मैं ठंड से कांप रहा था। मछुआरे ने बताया कि तीन दिन वो व्हेल के पेट में रहा और चौथे दिन 72 घंटों के बाद पानी की धार के साथ वह व्हेल के पेट से बाहर निकल आया। उन्होंने बताया कि वो अपनी घड़ी की रोशनी से पता लगाते थे कि वो व्हेल के पेट में कहां है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button