बिना श्रेणी

इन 5 महान हस्तियों का विफलता से सफलता तक का सफर

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं  होती


इतिहास में ऐसे कई दिग्गज है जो एक बड़ा मुकाम पाने से पहले एक नाकाम इंसान थे, लेकिन उन्होने हार नही मानी, मेहनत की और अपनी सफलता से सब का मुह बंद कर दिया। तो चलिऐ हम अब आपको उन दिग्गजों के बारे में बताते है जिन्होने अपनी नाकामी से हार मानने के बजाय उससे सीख ली और एक अलग मुकाम पाया।

1. अब्राहम लिंकन छोटे से गांव का एक साधारण सा युवक था। उसके पास ना पहनने के लिऐ कपड़े थे और ना ही रहने के लिऐ सर पर छत थी। अब ऐसे में पढ़ाई कैसे करे ये भी एक सवाल था। एक दिन वह उदास मन लिए सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। उसने देखा की एक व्यक्ति जो ढ़ेर सारा समान अपने सर पर लेकर जा रहा था, चलते-चसते वह किसी चिज़ से टकरा गया और उसका सारा समान निचे गिर गया। ये देख कर युवक ने उसकी मदद कर, फिर उस व्यक्ति ने उस युवक को भेंट के रूप में कुछ पैसे दे दिये। फिर उस युवक ने उस पैसों से अपने लिऐ पुस्तकें खरीदी। इस प्रकार उसने परिश्र्म कर के अपनी पढ़ाई पूरी की और आगे जा कर ये युवक अमेरिका का सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन बना।

2. ऐल्बर्ट आइंस्टाइन:  

महान वैज्ञानिक ऐल्बर्ट आइंस्टाइन कोई भी काम करते थे उस काम में खो जाते थे। यहाँ तक की उन्हे किसी और काम का होश भी नहीं होता था। एक बार वो अपनी लैब में काम कर रहे थे, तो उनकी पत्नी उनको काम में इतना खोया हुआ देख कर उनका खाना टेबल पर ही रख कर चली गई। उस लैब में आइंस्टाइन के साथ उनका अस्सिटेंट भी काम कर रहा था। खाने को देख कर उससे भूख लग गई और उसने अपने खाने के साथ- साथ उनका खाना भी खा लिया और जब आइंस्टाइन अपने काम से फ्री हुऐ तो उनकी नज़र टेबल पर गई तो उधर खाना ना देख कर उन्हे लगा की उन्होने खाना खा लिया है तो वो पानी पी कर अपने काम में फिर से खोगऐ। हमेशा ही सारे सहयोगी उनके काम के प्रति लगन को देखकर सराहना करते थे।

3. चार्ली चैप्लिन 

जो व्यक्ति रोते हुऐ इंसान को हस्ने पर मज़बुर कर देता था वो थे चार्ली चैप्लिन। मगर उनका खुद का जीवन काफी दुखी और गरीबी में गुज़रा। कहा तो ऐसा भी जाता है की पैसों के लिऐ उन्होने दुसरो के झूठे बर्तन भी धोऐ है।चार्ली के घर की हालत अच्छी नही थी, तो वो खुद ही निकल पड़े पैसे कमाने। मगर जैसे-जैसे वक्त गुज़रता रहा, मुशकिलें बड़ती गई। अपना गुज़ारा करने के लिऐ उन्होंने शराबखानों के बहार फूल बचे और वेटर का काम भी किया। चार्ली हमेशा से ही एक्टिंग करना चहाते थे पर उनहे पड़ना नही आता था। उसके बाद उन्होने एक नाटक ई हैमिल्टन में काम करने का मौका मिला तो उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट रट डाली थी। शायद चार्ली को नही पता था की उनका ये करिदार उन्हे कितना मशहूर करने वाला है और शेरलॉक होम्स में एक्टिंग करके चार्ली ने सबका दिल जीत लिया। वहा से चार्ली की दुनीया ही बदल गई और हम सब को मिल गऐ हमारे चार्ली चैप्लिन।

4. कर्नल हरलैंड सांडर्स 

KFC के फ्राइड चिकन के ज़ायके से तो बहुत लोग वाकिफ़ है। लेकिन इस ज़ायके के पीछे जो संघर्ष की कहानी छुपी हुई है, उसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। कर्नल हरलैंड सैंडर्स ने कई उतार-चढ़ाव देखे और कई प्रकार की मुसीबतों का सामना किया। लेकिन कभी भी मुश्कियों के सामने हार नहीं मानी और 65 वर्ष की आयु में सफलता की मिसाल कायम कर दि। 65 साल के बाद जब उनके पास कोई भी पूंजी नही बची  तो फिर अपने जिवन को बिताने के लिऐ उन्होने अपनी फ्राइड चिकन की रेसिपी को दुनीया के सामने लाने का विचार किया। उसके बाद उन्होने केंटकी फ्राइड चिकन के नाम की फ्रैंचाइज़ी बेचना शुरू कर दिया। काफी मशकत के बाद एक रेस्टुरेंट ने फ्रैंचाइज़ी ली और उसके बाद फ्राइड चिकन की बड़ी तेज़ी से विर्धि होई और बाकी रेस्टुरेंट ने भी इसकी फ्रैंचाइज़ी लेली और तब हम सबको मिला हमारा KFC या बोले Kentucky Fried Chicken

और पढ़ें: कैसे खुद को इंटरव्यू के दौरान बनाये Likeable’?

5. हेनरी फोर्ड   

‘विफलता बस फिर से शूरू करने का अवसर है, इस बार अधिक समझदारी से’। फोर्ड कंपनी का नाम उसके संस्थापक हेनरी फोर्ड के नाम पर रखा है। ये कंपनी अमेरका की फैमस कंपनी है, लेकिन हेनरी फोर्ड हमेशा से ही अपने इतने सक्सेसफुल नही थे। उनकी शुरवात ही विफलता से ही हुई थी। उनकी पहली दो कंपनी शुरू होने से पहले ही खत्म होगई थी। उसके बाद उन्होने खोली अपनी कंपनी “फोर्ड मोटर्स”। वे मोटरकार बनाने में असेंबली लाइन का प्रयोग करने वाले सबसे पहले उद्योगपति थे जिन्होंने कार उद्योग में क्रांति ला दी थी।

तो ये थे वो कुछ लोग जिनके जीवन में सफलता ने दस्तक तो दिया पर लाख विफलता के बाद, मगर उन्होने हिम्मत नही छोड़ी और मैहनत करते रहे और आज दुनीया इन सब का नांम अलग तरीके से  लेती है।

For more stories click here

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button