मनोरंजन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में सबसे रईस कौन? जानें लीड एक्टर्स की नेट वर्थ

इस लेख में हम आपको Yeh Rishta Kya Kehlata Hai शो के आठ लीड एक्टरों के नेट वर्थ की जानकारी दे रहे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा अमीर हिना खान हैं जिनकी कुल संपत्ति 82 करोड़ की है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला की नेट वर्थ 60 लाख, निभा रहीं अभिरा का किरदार


Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। टीवी पर सबसे लंबे समय से चला आ रहा सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कास्ट से हर घर में लोग वाकिफ हैं। करीब 15 सालों से अधिक से भी ये शो हर घर की लाइफ का हिस्सा बन गया है। इसमें हिना खान और करण मेहरा ने शुरुआत की थी और फिर शो में कई लीप आए और पीढ़ियां बदलीं। हर लीड ने शो के लिए मोटी रकम ली। आज हम आपको बताएंगे कि ये कलाकार कितने अमीर हैं।

82 करोड़ की संपत्ति है हिना खान के नाम

हिना खान
हिना खान

हिना खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है शो अक्षरा का किरदार निभाया था। ‘बिग बॉस’ के साथ भी उन्होंने अपना अलग स्टारडम हासिल किया। हिना की कुल नेट वर्थ लगभग 82 करोड़ है। जो शो के सबसे कम नेट वर्थ वाले एक्टर से 13566.66% अधिक है। हिना खान के इंस्टाग्राम पेज पर 19 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Read More:- नेट वर्थ के मामले में कई स्टार्स को मात देती हैं दीपिका पादुकोण, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन: Deepika Padukone Net Worth 

हर्षद चोपड़ा के नाम 49 करोड़ की संपत्ति

हर्षद चोपड़ा
हर्षद चोपड़ा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में शो में दूसरे सबसे अमीर एक्टर हर्षद चोपड़ा हैं, जिन्होंने डॉ. अभिमन्यु बिड़ला का किरदार निभाया था। हर्षद ने 2007 में सब टीवी के शो ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ से डेब्यू किया था। उनकी नेट वर्थ 49 करोड़ रुपये है और ‘ये रिश्ता…’ के लिए वो हर एपिसोड का 60 हजार रुपये लेते थे।

करण मेहरा की नेट वर्थ है 42 करोड़

करण मेहरा
करण मेहरा

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अक्षरा के नैतिक यानी कि एक्टर करण मेहरा हैं, जो ‘बिग बॉस सीजन 10’ का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनकी नेट वर्थ 42 करोड़ है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

शहजादा धामी हैं 6 करोड़ के मालिक

शहजादा धामी
शहजादा धामी

एक्टर शहजादा धामी ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में एडवोकेट अरमान पोद्दार का रोल कर रहे हैं। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने से पहले ही एक्टर की कुल नेट वर्थ 6 करोड़ रुपये है, जो काफी बड़ी है।

समृद्धि शुक्ला की नेट वर्थ 60 लाख

समृद्धि शुक्ला
समृद्धि शुक्ला

ब्लॉक में सबसे नई एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला हैं, जो शो में अभिरा का किरदार निभा रहीं हैं। एक्ट्रेस की कुल नेट वर्थ लगभग 60 लाख की है, लेकिन उनके सीनियर्स को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह जल्द ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगी।

प्रणाली राठौड़ की नेट वर्थ 23 करोड़

प्रणाली राठौड़
प्रणाली राठौड़

प्रणाली राठौड़ ने टेलीविजन पर शुरुआत ‘जात ना पूछो प्रेम की’ से की थी। हालांकि, उन्हें सफलता ‘बैरिस्टर बाबू’ में सौदामिनी से मिली। 24 साल की उम्र में एक्ट्रेस की नेट वर्थ 23 करोड़ है। वो शो के लिए हर एपिसोड का 55 हजार रुपये लेती थीं।

मोहसिन खान- 25 करोड़

मोहसिन खान
मोहसिन खान

शिवांगी के बाद मोहसिन खान हैं, जिन्होंने शो में उनके ऑन-स्क्रीन पार्टनर कार्तिक का किरदार निभाया था। एक्टर की कुल नेट वर्थ 25 करोड़ है और इंस्टाग्राम पर उनके 4.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। कथित तौर पर, शो के लिए उन्होंने एक एपिसोड का 50 हजार चार्ज किया था।

शिवांगी जोशी की 37 करोड़ संपत्ति

शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी

अगली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी हैं, जिन्होंने YRKKH में नायरा का किरदार निभाया था। शिवांगी टीवी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनका मुंबई में 2 करोड़ का घर है। उनकी नेट वर्थ 37 करोड़ है और उन्होंने ‘ये रिश्ता’ के लिए 50 से 60 हजार हर एपिसोड का चार्ज किया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button