मनोरंजन

Survivor Series 2023: रैंडी ऑर्टन और सीएम पंक ने WWE में मारी धमाकेदार एंट्री

खबरों के अनुसार इस साल के सर्वाइवर सीरीज में रैंडी ऑर्टन और सीएम पंक ने WWE में वापसी कर ली है। इस खबर के बाद फैंस काफी खुश हुए। उनका सालों का इंतजार खत्म हो गया है। इवेंट में दोनों सुपरस्टार्स ने धमाकेदार एंट्री मारी।

Survivor Series 2023: लंबे समय के बाद फैंस का इंतज़ार हुआ खत्म, दो सुपरस्टार ने ली एंट्री


फैंस का लंबे समय का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सर्वाइवर सीरीज 2023  के इवेंट में दो ऐसे सुपरस्टार ने एंट्री ली, जिसका इंतजार फैंस सालों से कर रहे थे। दरअसल, हम बात कर रहे है रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) और सीएम पंक (CM Punk) के बारे में। पंक साल 2014 में आखिरी बार WWE में दिखाई दिए थे और अब 9 साल बाद उन्होंने WWE में फिर से वापसी कर ली है। पंक के साथ ही ऑर्टन ने भी करीब डेढ़ साल बाद WWE में वापसी की है। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दोनों की वापसी को लेकर खबरें भी आई थी। 

 

रैंडी ऑर्टन लंबे समय से WWE से दूर थे। उन्हें आखिरी बार पिछले साल 2022 में 20 मई को WWE के मंच पर देखा गया था। उसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं था लेकिन अब ऑर्टन ने वापसी कर ली है। रैंडी ऑर्टन अपना आखिरी मैच द उसोज (The Usos) के खिलाफ लड़े थे। जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। द उसोज़ के खिलाफ हार के बाद उन्हें टैग टीम चैम्पियनशिप भी गवांनी पड़ी थी। रैंडी ऑर्टन इस मैच के बाद से WWE में कभी नजर नहीं आए थे। 

We’re now on WhatsApp. Click to join.

Read More: IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में 2 विकेट से रौंदा

 

पंक ने 9 साल बाद की वापसी

सीएम पंक को लेकर भी कहा जा रहा था कि वह सर्वाइवर सीरीज 2023 में वापसी कर सकते हैं। फैंस के लिए यह  बेशक बड़ी और हैरान करने वाली खबर है। क्योंकि, सीएम पंक ने कंपनी के बारे में साल 2014 में बहुत उल्टा सीधा बोला था। जिसके बाद कंपनी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद पंक ने साल 2021 में ऑल इलाइट रेसलिंग कंपनी ज्वाइन कर ली थी। हालांकि, अब खबरों से लग रहा है कि पंक के साथ WWE ने दोबारा कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया है। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button