मनोरंजन

जानें उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने शादी के बाद ली बॉलीवुड में एंट्री

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने शादी के बाद ली बॉलीवुड में एंट्री


ये बात शायद अपने भी सुनी होगा कि बॉलीवुड में करियर बनाने की अभिनेत्रियों की उम्र उनकी शादी के पहले ही होती है। शादी से पहले वो जितना चाहे नाम और पैसा कमा ले लेकिन शादी के बाद उनको उतने मौके नहीं मिलते जितने उन्हें शादी से पहले मिलते है। लेकिन कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इसे गलत ठहराया है। हमारे बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियाँ हैं जिन्होंने शादी करने के बाद बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री ली। तो चलिए आज हम आपको ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बातएंगे जिन्होंने शादी के बाद बॉलीवुड में एंट्री ली।

बॉलीवुड अभिनेत्रियों

मल्लिका शेरावत: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने भी बॉलीवुड में एंट्री शादी के बाद ही ली। आपको बता दे कि मल्लिका शेरावत का असली नाम रीना लाम्बा है। मल्लिका की शादी करण सिंह गिल से हुई थी। जो की एक पायलेट हैं। मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले करण सिंह गिल को तलाक दे दिया था और उसके बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। उसके बाद ही मल्लिका ने ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ और ‘मर्डर’ जैसी कई फिल्मों से काम किया।

बॉलीवुड अभिनेत्रियों

सनी लियोनी: आपको बता दे कि बॉलीवुड की मशहूर और बेहद हॉट मानी जाने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी बॉलीवुड में एंट्री शादी के बाद ही ली थी।  सनी लियोनी ने साल 2011 डेनियल वेबर से शादी की थी। उसके बाद सनी  ने साल 2012 में भट्ट कैम्प से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। आपको बता दे कि डेनियल सनी को पूरी तरह सपोर्ट करते है। इतना ही नहीं वो सनी लियोनी के साथ उनका काम भी संभालते हैं।

और पढ़ें: जानें दिशा सालियान बॉलीवुड में किस-किस की मैनेजर रह चुकी है

डिंपल कपाड़िया: डिंपल कपाड़िया ने भी अपना बॉलीवुड करियर शादी के बाद ही शुरू किया था। हालांकि डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड फिल्म ‘बॉबी’ की शूटिंग राजेश खन्ना से शादी रचाने से पहले की थी लेकिन उनकी यह फिल्म शादी के बाद रिलीज हुई थी। आपको बता दे कि डिंपल कपाड़िया की फिल्म बॉबी बॉक्स ऑफिस पर तो हिट रही लेकिन उसके बाद भी डिंपल कपाड़िया ने फिल्मों को अलविदा कह दिया। उसके बाद 80 के दशक में डिंपल कपाड़िया ने फिर से बॉलीवुड में एंट्री की।

राखी गुलजार: राखी गुलजार ने भी अपना बॉलीवुड करियर शादी के बाद ही शुरू किया था। साल 1963 में राखी गुलजार ने अजोय बिसवास के साथ शादी रचाई थी। जो की एक फिल्म डायरेक्टर थे। हालांकि राखी की ये शादी काफी लम्बे समय तक नहीं चली। वो कुछ समय बाद ही अपने पति से अलग हो गयी। जिसके बाद उन्होंने अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया। जिसमें उन्होंने बंगाली सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक धमाल मचाया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button