Sunita Williams: सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी से उत्साहित R. माधवन, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं
Sunita Williams: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर की धरती पर वापसी में देरी हो रही है।
Sunita Williams : R. माधवन का खास पोस्ट, सुनीता विलियम्स की वापसी पर जताई खुशी, Crew 9 को सराहा
Sunita Williams: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर, जो पिछले 9 महीनों से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर थे, 16 मार्च 2025 को सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए हैं। दोनों ने स्पेसएक्स के क्रू-9 मिशन के तहत वापसी की।
R. माधवन का खास पोस्ट
इस पोस्ट में एक क्लिप देखी जा सकती है जो सुनीता विलियम्स की लैडिंग की है। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा,”पृथ्वी पर आपका स्वागत है सुनीता विलियम्स। हमारी प्रथनाओं का जवाब हमें मिल गया है। आपको सेफ और हंसते हुए देखकर काफी अच्छा लग रहा है। 260 दिन से ज्यादा का दिन के बाद भगवान ने सबकी दुआओं का जवाब भेद दिया है।”
Read More : Kota Factory Season 4: ‘कोटा फैक्ट्री 4’ का इंतजार खत्म? जानिए संभावित रिलीज डेट और अपडेट्स
Crew 9 को कहा सलाम
अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के बाद, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी का इंतजार जारी था। करीब 9 महीने बाद सुनीता अपने साथी विल्मोर के साथ अंतरिक्ष से लौटकर धरती पर पहुंच गई हैं। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष में 150 से अधिक प्रयोग किए और कुल 62 घंटे स्पेसवॉक किया। नासा ने इस सफल लैंडिंग के लिए अपनी वैज्ञानिक टीम के साथ स्पेसएक्स को भी शुभकामनाएं दी हैं। जब स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल ने स्पलैशडाउन किया, तो समुद्र में डॉल्फिन्स के झुंड को आसपास तैरते हुए देखा गया। नासा के कमेंटेटर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे रिकवरी टीम का स्वागत कर रहे थे।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com