मनोरंजन

Sonakshi Sinha Lifestyle: सिर्फ इस खास शख्स के हाथ की पसंद है सोनाक्षी को सिंधी कढ़ी!

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' को लेकर खूब तारीफें बटोर रही हैं। सोनाक्षी इस वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। तो चलिए मौके का फायदा उठाते हुए आपको उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

Sonakshi Sinha Lifestyle: यहां जानें सोनाक्षी की पसंदीदा सिंधी कढ़ी की रेसिपी


Sonakshi Sinha Lifestyle: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ को लेकर खूब तारीफें बटोर रही हैं। सोनाक्षी इस वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। तो चलिए मौके का फायदा उठाते हुए आपको उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। आइए जानते हैं वो बातें क्या हैं?

सोनाक्षी को पसंद है सिंधी कढ़ी

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके प्रोजेक्ट्स कम ही देखने को मिलते हैं लेकिन जब भी वो कोई नया प्रोजेक्ट लेकर आती हैं तो फिल्म ब्लॉकबस्टर हो जाती है। सोनाक्षी सिन्हा के बहुत सारे चाहने वाले हैं जो उनके बारे में और जानना चाहते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सोनाक्षी का पसंदीदा खाना क्या है। सोनाक्षी ने बताया कि उन्हें सिंधी कढ़ी बहुत पसंद है और वो भी किसी खास शख्स की।

सोनाक्षी ने कहा कि उनकी मां के हाथों में जादू है

हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने अपने पसंदीदा खाने के बारे में बताया कि उन्हें अपनी मां के हाथ की सिंधी कढ़ी बहुत पसंद है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने कई जगहों से सिंधी कढ़ी ट्राई की है, लेकिन उनकी मां के हाथों में जादू है और उनके द्वारा बनाई गई सिंधी कढ़ी दुनिया में सबसे अच्छी है।

Read more:- सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन पर देखे उनकी ये 5 फिल्में जो आपको करेंगी एंटरटेन

सोनाक्षी सिन्हा को चावल बहुत पसंद है

एक तरफ सोनाक्षी को अपनी मां के हाथ की सिंधी कढ़ी बहुत पसंद है। वहीं दूसरी तरफ उन्हें स्ट्रीट फूड भी बहुत पसंद है। उन्हें पिज्जा, चावल, वड़ा पाव जैसे सभी तरह के स्ट्रीट फूड बहुत पसंद हैं। सोनाक्षी ने बताया कि उन्हें चावल बहुत पसंद है। आप उन्हें जितना चावल दे दो, वह उतना ही खा सकती हैं। उनकी बातों से ऐसा लगता है कि सोनाक्षी चावल की दीवानी हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अगर आप भी घर पर सोनाक्षी सिन्हा की पसंदीदा सिंधी कढ़ी बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं, जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। देखें वीडियो.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button