मनोरंजन

आखिर क्यों उठाया प्रत्युषा ने जिंदगी का साथ छोड़ने का कदम?

टीवी के मशहूर सीरियल बालिका वधू की बड़ी आंनदी का किरदार निभाने वाली प्रत्युषा बनर्जी ने मुंबई स्थित अपने घर में पंखे से लटक कर खुदखुशी कर ली है। प्रत्युषा महज 24 साल की थी। इतनी कम उम्र में सफलता कमाने वाली इस अभिनेत्री की खुदखुशी उनके पीछे कई सवाल छोड़ गई है।

खबरों के मुताबिक शुक्रवार शाम 4 बजे प्रत्युषा का बॉयफैंड राहुल शाम के करीब 4 बजे उनके घर पंहुचा तो वह दरवाजा नही खोल रही थी। दरवाजा न खुलने पर उसने दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोला तो प्रत्युषा को उस गंभीर हालत में देखा गया, राहुल उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

माना जा रहा है कि प्रत्युषा ने अपने करियर और नीजि जिंदगी के उतार-चढ़ाव की वजह से इतना बड़ा कदम उठाया, हांलाकि उनके परिवारवालों और करीबी दोस्तों का मनना है कि प्रत्युषा काभी ऐसा कदम उठा ही नही सकती थी।

Pratyusha-Banerjee1

विवादों से रहा पुराना नाता

कम उम्र में शौहरत पाने वाली प्रत्युषा अपने रिश्तों को लेकर काफी विवादों में रहती थीं। सबसे बड़ा विवाद उनका उनके बॉयफैंड से झगड़ा था। सूत्रों के मुताबिक उनके बॉयफैंड का किसी और लड़की के साथ अफेयर था जिसके कारण वह डिप्रेशन में थी।

हाल ही में प्रत्युषा ने कुछ पुलिस वालों के खिलाफ एफआईआर लिखवाई थी, उनका आरोप था कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी में उनके घर में जबरन घुस आए और उनसे बदसलुकी करने लगे।

इससे पहले मुबंई के एक होटल में अपने जन्मदिन पार्टी का बिल न चुकाने का आरोप भी प्रत्युषा पर लग चुका है।

आपको बता दें, सीरियल बालिका वधू छोड़ने के बाद प्रत्युषा के पास कोई बड़ा काम नही था, जिसकी वजह से उनका करियर काफी थम-सा गया था।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button