मनोरंजन

Sohail Khan Found Love Again: जाने सीमा सजदेह से अलग होने के बाद, अब किसे डेट कर रहे है सोहेल खान

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान दो बच्चों के पिता हैं। कुछ सालों पहले सोहेल और उनकी पत्नी सीमा सजदेह के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें आती रही...

Sohail Khan Found Love Again: मिस्ट्री गर्ल के साथ डिनर डेट पर आए नजर सोहेल खान

Sohail Khan Found Love Again: शायद ये बात तो आप जानते ही होंगे कि बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान दो बच्चों के पिता हैं। कुछ सालों पहले सोहेल और उनकी पत्नी सीमा सजदेह के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें आती रही थीं, जिसके बाद दोनों ने 2022 में तलाक ले लिया था। बता दें कि सोहेल और सीमा सजदेह 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। अब हाल ही में आ रही खबरों के अनुसार, सोहेल की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है।

Sohail Khan Found Love Again: जाने सीमा सजदेह से अलग होने के बाद, अब किसे डेट कर रहे है

Read more: GOAT Box Office Day 5 : ‘गोट’ vs ‘स्त्री 2’, पांचवे दिन भी थलपति विजय की फिल्म ने बनाई पकड़

बीती रात यानी 9 सितम्बर की रात सोहेल खान अपनी मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। बता दें कि पैपराजी के एक वीडियो में दिख रही मिस्ट्री गर्ल को ही उनके फैंस सोहेल खान की गर्लफ्रेंड बता रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पैपराजी के इस वीडियो में सोहेल ब्लू टी-शर्ट पहने कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। तो वहीं मिस्ट्री गर्ल ब्लैक ड्रेस में बेहद हॉट दिखाई दे रही हैं। पैपराजी की इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा, “बुढ़ापे में इनको गर्लफ्रेंड कैसे मिल जाती है?” दूसरे ने पूछा, “इनकी बीवी कहां गई, जो ये गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे हैं?” तीसरे ने लिखा, “मुझे लगता था कि सोहेल ही एक ऐसा है जो परिवार में ही रहेगा, लेकिन अब इसकी भी गर्लफ्रेंड निकली।”

रिएलिटी शो में की थी खुलकर बात

एक्टर सोहेल खान और उनकी पहली पत्नी सीमा सजदेह की कई सालों तक चली अफवाहों के बाद दोनों ने अचानक तलाक ले लिया था। उस समय खबरें आ रही थीं कि कपल काफी समय से अलग रह रहा था। लम्बे समय बाद सीमा सजदेह ने अपने तलाक को लेकर एक रिएलिटी शो ‘फैब्यूलेस लाइफ्स ऑफ बॉलीवुड व्हाइफ्स’ में बात की थी। उन्होंने कहा कि वो और सोहेल खान अब साथ नहीं रहते हैं। इतना ही नहीं सीमा ने एक पॉडकास्ट शो में भी तलाक को लेकर जिक्र किया था और उसमे सीमा ने कहा था, ‘कुछ लोगों को लगता था कि हमारे बीच में कोई तीसरा था, लेकिन ऐसा नहीं है तलाक लेने का फैसला मेरा ही था। जब हम किसी ऐसे रिलेशनशिप में रहते हैं जहां लगातार लड़ाई हो रही हो तो इसका असर बच्चों पर साफ दिखाई देता है।’ इस लिए हमने अपने बच्चों के बारे में सोचते हुए तलाक ले लिया।

सीमा और सोहेल ने मई 2022 में हुआ था तलाक

आपको बात दें साल 2022 की मई में मुंबई के एक फैमली कोर्ट में सीमा और सोहेल को देखा गया था। जहां जाकर दोनों ने आधिकारिक रूप से तलाक की अर्जी दी थी। सीमा और सोहेल दोनों में से किसी ने भी तलाक को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया था। दोनों ने तलाक के बाद भी कभी भी एक दूसरे को लेकर कोई आलोचना नहीं की थी। आपको बता दें कि अपने तलाक के बाद भी सीमा और सोहेल अपने बेटे निर्वान और योहान की देखभाल साथ में करते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button