मनोरंजन

जानें उन हॉट एंड सेक्सी टीवी हसीनाओं के बारे में जो पर्दे पर निभा चुकी है माँ का किरदार

ये हसीनाएं निभा चुकी है ऑन स्क्रीन माँ का किरदार


 

अगर हम छोटे पर्दे की बात करें तो छोटे पर्दे पर आने वाले टीवी शो से लोगों खुद को इतना जोड़ लेते हैं कि हर एक्टर के किरदार को उनके असल जिंदगी में भी वैसा समझने लगते हैं। जैसे अगर कोई एक्ट्रेस टीवी पर माँ का किरदार निभा रही है तो उनके फैंस असल जिंदगी में भी उसे उसी तरह समझने लगते है और जब वो फैन उनकी असल जिंदगी की तस्वीरों को देखते है तो वो धोखा खा जाते हैं। टीवी पर माँ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अक्सर साड़ी, सूट सलवार में नजर आती हैं जिसके कारण लोग रील लाइफ में भी उनको उसी तरफ देखना चाहते है। लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं है वो टीवी शो के मुताबिक असल जिंदगी में काफी ज्यादा हटके होते हैं।

हिना खान: हिना खान जिन्हें आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है हिना खान स्टार प्लस पर आने वाले एक मशहूर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा सिंघानिया का रोल निभा चुकी है। जिसमें उन्हें लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस शो में हिना खान ने न सिर्फ पत्नी और बहू का किरदार निभाया है ब्लकि एक माँ का किरदार भी निभा चुकी है। और अगर बात की जाये हिना खान के रियल लाइफ की तो हिना खान रियल लाइफ में बिल्कुल अलग हैं। रियल लाइफ में वो बेहद बोल्ड और ग्लैमरस हैं और अपने इस अंदाज के चलते वो हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

श्रुति झा: अगर हम बात करें श्रुति झा कि तो ऑन स्क्रीन पर वह अक्सर साड़ी या फिर सूट में नजर आती हैं। श्रुति झा को अपने टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में प्रज्ञा का रोल निभाते हुए देखा होगा। कुछ सालों से वह टीवी शो कुमकुम भाग्य में दो बेटियों की माँ का किरदार निभा रही हैं। जबकि ऑफ स्क्रीन श्रुति चकाचौंध भरे स्टाइल स्टेटमेंट के साथ रहती है।

और पढ़ें: जानें उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने 70 के दशक में बिकिनी पहनकर मचाया था हंगामा

kamya punjabi

काम्या पंजाबी: अगर हम काम्या पंजाबी की बात करें तो काम्या पंजाबी को हमेशा टीवी शो में माँ के किरदार में ही देखा जाता है। जबकि काम्या पंजाबी की उम्र भी कुछ खास नहीं है। अगर बात की जाएं उनके स्टाइल की तो काम्या पंजाबी भी ग्लैमरस लुक के साथ तस्वीरें शेयर करने में पीछे नहीं रहती हैं। फिर चाहे वो स्विमिंग पुल लुक ही क्यों न हो।

दिव्यांका त्रिपाठी: ‘दिव्यांका त्रिपाठी’ अगर ये नाम आपको जाना पहचान नहीं लग रहा तो इशिता भल्ला ये नाम तो अपने सुना ही होगा। दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ से सभी लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है। इस शो में दिव्यांका त्रिपाठी दो बच्चों की माँ के किरदार में नजर आई थीं। शो के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा ट्रेडिशनल लुक में ही नजर आती थी। जबकि असल जिंदगी में भी वो एथिनक लुक पसंद करती हैं। लेकिन ग्लैमर और स्टाइल के मामले में दिव्यांका त्रिपाठी किसी से पीछे नहीं रहती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button