मनोरंजन

Singer Arijit Singh Birthday Special: संगीत के बादशाह कैसे बने अरिजीत सिंह? मिल चुके हैं 68 अवॉर्ड्स, इतनी उपलब्धि के बाद भी जीते हैं सिंपल लाइफ

Singer Arijit Singh Birthday Special: बॉलीवुड के जाने माने प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह एक ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी आवाज से हर किसी को दीवाना बना लिया है। लोग उनके गाने सिर्फ सुनते ही नहीं, बल्कि उन्हें दिल से महसूस भी करते हैं। अरिजीत 25 अप्रैल 2024 काे अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Singer Arijit Singh Birthday Special: वेस्ट बंगाल में हुआ था अरिजीत का जन्म, आज इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

बॉलीवुड के जाने माने प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह एक ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी आवाज से हर किसी को दीवाना बना लिया है। लोग उनके गाने सिर्फ सुनते ही नहीं, बल्कि उन्हें दिल से महसूस भी करते हैं। अरिजीत 25 अप्रैल 2024 काे अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। मधुर आवाज और सुरो के बादशाह अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के टॉप सिंगरों में शामिल हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। सबसे खास बात यह है कि इतनी उपलब्धि के बावजूद भी अरिजीत सिंह बहुत सी सिंपल लाइफ जीते हैं। लेकिन उन्हें ये लाइफ ऐसे ही नहीं मिली, अरिजीत सिंह की लाइफ की बात करें तो वो काफी संघर्ष भरी थी।

आपकाे बता दें कि पिछले कुछ सालों में अरिजीत सिंह ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। रोमांटिक और इमोशनल सॉन्ग के लिए अरिजीत सिंह पहली पसंद बन चुके हैं। यहां तक कि वो बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। अरिजीत ने यह टाइटल ‘पद्मावत’ के गाने ‘बिन्ते दिल’ के लिए जीता था। शोहरत की बुलंदियों पर बैठे अरिजीत सिंह का सफर कभी भी आसान नहीं था। तरक्की के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कांटों से भरे रास्ते से गुजरना पड़ा। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें-

वेस्ट बंगाल में हुआ था अरिजीत का जन्म

अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को जियागंज, मुर्शिदाबाद, वेस्ट बंगाल में हुआ था। सिंगर एक पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने संगीत की ट्रेनिंग बहुत छोटी उम्र से शुरू कर दी थी। उन्हें बचपन से ही गाना गाने का शौक था। अरिजीत की मामी काे भारतीय क्लासिकल संगीत में महारथ हासिल की थी। उनकी नानी भी गाना गाया करती थीं। परिवार में संगीत का माहौल मिलने से अरिजीत की म्यूजिक में और भी ज्यादा दिलचस्पी बढ़ गई थी।

Read More:- Ayesha Takia Birthday Special: एक्टिंग से दूर पर संभाल रहीं बिजनेस, होटल और चाय-कॉफी शॉप की मालकिन हैं आयशा टाकिया

हासिल की है क्लासिकल संगीत की शिक्षा

अरिजीत सिंह ने अपनी पढ़ाई राजा विजय सिंह हाई स्कूल से की थी और श्रीपत सिंह कॉलेज से डिग्री हासिल की थी। सिंगर ने क्लासिकल संगीत की शिक्षा भी हासिल की है। सिंगर सबसे ज्यादा मौजर्त, बीथोवन और बंगाली क्लासिकल संगीत को सबसे ज्यादा सुना करते थे। उन्होंने बड़े बड़े कलाकारों जैसे गुलाम अली खान, उस्ताद राशि खान, जाकिर हुसैन के बेहतरीन संगीत को सुना है।

a

ऑडियंस पोलिंग में शो से हो गए थे बाहर

अरिजीत ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत उस दौरान की जब उनके गुरु राजेंद्र प्रसाद हजारी ने उन्हें गुरुकुल (2005) में हिस्सा लेने के लिए कहा था। उस दौरान अरिजीत महज 18 साल के थे। हालांकि अरिजीत ऑडियंस पोलिंग में शो से बाहर हो गए थे। अरिजीत शो में छठे स्थान पर रहे थे। इस शो के दौरान संजय लीला भंसाली ने अरिजीत के अंदर के टैलेंट को भांप लिया था और उन्हें यू शबनमी सॉन्ग फिल्म सांवरिया के लिए गाया था। हालांकि किसी कारणवश फिल्म की स्क्रिप्ट बदल गई थी और गाना उसके बाद कभी भी रिलीज नहीं किया था।

टैलेंट और पैशनेट होने के बावजूद करना पड़ा था स्ट्रगल

टिप्स के मालिक रमेश तुर्रानी ने भी अरिजीत को एक एल्बम का ऑफर दिया था। जिसे सिंगर ने साइन भी कर लिया था। लेकिन वो कभी रिलीज ना हो सका। इस तरह टैलेंट और पैशन होने के बावजूद अरिजीत को खूब स्ट्रगल करना पड़ा। ‘फेम गुरुकुल’ के बाद अरिजीत ने एक और रियलिटी शो ’10 के 10 ले गए दिल’ में हिस्सा किया। इस शो में ‘इंडियन आइडल’ और ‘फेम गुरुकुल’ के कंटेस्टेंट्स के बीच फेम ऑफ होता था। अरीजित ने इस शो का जीत लिया और 10 लाख की प्राइज मनी के साथ अपना म्यूजिक स्टूडियो शुरू किया।

10 लाख की प्राइज मनी से खोला अपना रिकॉर्डिंग स्टूडियो

उसके बाद अरिजीत सिंह ने मुंबई जाने का फैसल किया था। उस दौरान अरिजीत लोखंडवाला में रहते थे। 10 के 10 ले गए दिल शो में जीती हुई दस लाख की प्राइज मनी से अरिजीत ने अपना रिकॉर्डिंग स्टूडियो तैयार किया था, जिससे उन्होंने एक म्यूजिक प्रोड्यूसर और कंपोजर के तौर पर तैयारी शुरू कर दी थी। जाने माने संगीतकार प्रीतम के साथ मिलकर अरिजीत ने काम करना शुरू कर दिया था।

Read More:- Vikrant Massey Birthday Special: … जब जन्मदिन पर तोहफे में मिली थीं गुलजार साहब की जूतियां, आज इतने करोड़ के मालिक हैं विक्रांत मेस्सी

मर्डर 2 से की बॉलीवुड सिंगिंग करियर की शुरुआत

अरिजीत सिंह ने प्रीतम के साथ गोलमाल 3, क्रूक, जैसी फिल्मों के लिए काम किया। उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी गाने गाए। 2011 में अरिजीत सिंह ने फिल्म मर्डर 2 से अपने बॉलीवुड सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए फिर मोहब्बत करने चला है तू गाना गाया था। उसके बाद उन्होंने तमाम बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने गाए। जिसमें राबता, उसका ही बनना, नशे सी चढ़ गई, आशिकी, कबीरा, इलाही जैसे बेहतरीन गाने गाए हैं। इस दौरान अरिजीत ने कई बेहतरीन अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। आज अरिजीत सिंह बॉलीवुड के बड़े सिंगर्स में से एक हैं।

प्लेबैक सिंगिंग के ‘बादशाह’ ने की दो शादियां

अरिजीत सिंह बेहद शर्मीले और पर्सनल नेचर के इंसान हैं। साथ ही वो जमीन से जुड़े हुए हैं। कई बार उन्हें अवॉर्ड शोज में सिंपल कपड़ों और चप्पल पहने देखा गया है। महज 37 साल की उम्र में उन्हें प्लेबैक सिंगिंग का ‘बादशाह’ कहा जाने लगा है। उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कोई भी उनकी आवाज से उनके दर्द को महसूस कर सकता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि साल 2005 में सिंगिग रियलिटी शो ‘गुरुकुल’ न सिर्फ उन्हें पहचान दिलाई, बल्कि इस शो में वो अपनी पहली पत्नी से भी मिले थे। आपको बता दें कि अरिजीत सिंह ने दो शादियां की हैं।

बचपन की दोस्त से की दूसरी शादी

साल 2013 में अरिजीत सिंह एक म्यूजिक प्रोग्रामर के तौर पर काम कर रहे थे। तभी उन्होंने अपने पहले रियलिटी शो फेम ‘गुरुकुल’ की को-कंटेस्टेंट रूपरेखा बनर्जी से शादी कर ली थी। हालांकि पहली पत्नी के साथ उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चली। जल्द ही दोनों ने तलाक ले लिया। अरिजीत सिंह ने पहली शादी टूटने की वजहों पर कभी खुलकर बात नहीं की। इसके बाद उनकी लाइफ में कोयल रॉय की एंट्री हुई, जिनसे बाद में अरिजीत ने दूसरी शादी की। कोयल और अरिजीत बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने 20 जनवरी 2014 को बंगाली रीति-रिवाजों के बाद पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में शादी की थी।

We’re now on WhatsApp. Click to join

बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं अरिजीत

2022 में आई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने को लेकर भी अरिजीत की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म में अरिजीत का गाना सुपरहिट रहा था। इस गाने के लिए अरिजीत को आईफा अवॉर्ड में बेस्ट प्लेबैक सिंगर के सम्मान के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। सबसे खास बात है कि इतनी उपलब्धि के बावजूद भी अरिजीत सिंह बहुत सी सिंपल लाइफ जीते हैं।

अरिजीत ने गाए हैं 200 से ज्यादा गाने

अरिजीत सिंह ने अब तक 200 से भी ज्यादा गाने गाए हैं। इतना ही नहीं अरिजीत टॉप 5 हिट सिंगर्स में गिने जाते हैं। अरिजीत सिंह को 68 अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। अगर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के नेट वर्थ की बात की जाए तो आप हैरान रह जाएंगे। बेहद सादगी से रहने वाले अरिजीत सिंह एक घंटे के लाइव कॉन्सर्ट के लिए वह 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं एक फिल्मी गाने के लिए 8-10 लाख रुपये चार्ज करते हैं। अरिजीत की नेट वर्थ की बात करें तो उनकी नेट वर्थ 7 मिलियन डॉलर से ज्यादा है। यानी अरिजीत 55 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

हर महीने कमाते हैं 50 लाख से ज्यादा रुपए

अरिजीत सिंह के मंथली इनकम की बात करें तो सिंगर महीने में 50 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं। अरिजीत इंडस्ट्री के हाईएस्ट टैक्सपेयर भी हैं। इसके अलावा वह एक एनजीओ का भी हिस्सा हैं। हालांकि, सुपरस्टार होने के बावजूद वह बेहद सिंपल जिंदगी जीते हैं। अरिजीत नवी मुंबई के प्राइम इलाके में रहते हैं। उनके घर की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है। उनके पास कुछ लग्जरी कारें हैं जिनमें हमर, रेंज रोवर, मर्सिडीज-बेंज शामिल हैं।

 

 

 

 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button