मनोरंजन

Ayesha Takia Birthday Special: एक्टिंग से दूर पर संभाल रहीं बिजनेस, होटल और चाय-कॉफी शॉप की मालकिन हैं आयशा टाकिया

Ayesha Takia Birthday Special: आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल 1986 को मुंबई में हुआ था, उन्होंने मुंबई के ही सेंट एंथनी गर्ल्स हाई स्कूल की पढ़ाई की है। लेकिन अब बॉलीवुड में उनका करियर लगभग खत्म हो चुका है। आपको बता दें कि आयशा गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस की मां मुस्लिम और पिता हिंदू थे।

Ayesha Takia Birthday Special: आयशा ने इन एक्ट्रेसेस के भाइयों को भी किया था डेट, अब पति के साथ एंजाय कर रहीं मैरिड लाइफ

फिल्म ‘वॉन्टेड’ में सलमान खान की हीरोइन बनीं आयशा टाकिया (Ayesha Takia) ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक्ट्रेस आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। आयशा टाकिया ने अपने करियर में ‘वांटेड’, ‘शादी से पहले’, ‘दिल मांगे मोर’ जैसी सफल फिल्में की हैं। आयशा टाकिया ने अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बना लिया था, आज भी वो सुर्खियों में रहती हैं। आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल 1986 को मुंबई में हुआ था, उन्होंने मुंबई के ही सेंट एंथनी गर्ल्स हाई स्कूल की पढ़ाई की है। आयशा (Ayesha Takia) ने ‘सोचा ना था’, ‘डोर’, ‘नो स्मोकिंग’ जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन इन फिल्मों से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई। अब उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है और बॉलीवुड में उनका करियर लगभग खत्म हो चुका है। आपको बता दें कि आयशा गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस की मां मुस्लिम और पिता हिंदू थे। आयशा को बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया काफी पसंद थी।

फाल्गुनी पाठक के वीडियो में आईं थीं नजर

साल 2000 में आयशा ने फाल्गुनी पाठक के वीडियो गीत ‘मेरी चुनर उड़-उड़ जाए’ में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, जो बहुत लोकप्रिय हुई। आयशा को उनकी डेब्‍यू फिल्‍म ‘टार्जन: द वंडर कार’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू पुरस्‍कार मिला था। इसके अलावा साल 2006 में आई फिल्‍म ‘डोर’ के लिए उन्‍हें युवा विधवा किरदार के लिए काफी सराहा गया था, लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ से हासिल हुई थी।

‘सोचा ना था’ होने वाली थी डेब्यू फिल्म

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये सच है आयशा ने पहली बार फिल्म ‘सोचा ना था’ में काम किया था, लेकिन ये फिल्म रिलीज होने में देर हुई जिसके कारण उनकी दूसरी फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ को पहली बार रिलीज किया गया। आयशा ने हिंदी के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। आयशा ने PETA India के एक विज्ञापन में देखा गया, जिसके बाद उन्होंने स्वयं को सार्वजनिक रूप से शाकाहारी घोषित किया।

करियर की पीक पर कर ली शादी

23 की उम्र में अचानक शादी का फैसला लेकर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया। आयशा टाकिया ने 2009 में फरहान आजमी से शादी की और उनके लिए अपना धर्म भी बदल लिया। फरहान आजमी संग आयशा टाकिया का एक बेटा भी है। आखिरी बार साल 2013 में आई फिल्म ‘आप के लिए हम’ में नजर आईं आयशा टाकिया अब पूरी तरह बड़े पर्दे से दूर हो गई हैं। वो अपनी शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर करती रहती हैं।

Read More:- Rupali Ganguly Birthday Special: बेहद फिल्मी थी रूपाली की लव स्टोरी, पति ने छोड़ दी थी इंटरनेशनल जॉब

लिप सर्जरी के लिए भी चर्चा में रही

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो आयशा टाकिया के लुक में अब बहुत बदलाव आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि अभिनेत्री ने लिप्स, जॉ लाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई है। उनका यह लुक फैंस को पसंद नहीं आया, जिस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा था। इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर आयशा अपनी पर्सनल लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं, जिसकी झलक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखी जा सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें साल 2006 में वह ‘Most Desirable Woman of India’ की सूची में आईं थी।

हर कदम पर मिला पति का साथ

आयशा टाकिया को पति फरहान आजमी का हर कदम पर साथ मिला। फरहान हमेशा ही आयशा टाकिया के लिए एक ढाल बनकर खड़े रहे। लेकिन आयशा टाकिया को कभी ससुर अबू आजमी का साथ नहीं मिल पाया। अबू आजमी के कारण आयशा टाकिया को कई बार शर्मिंदा होना पड़ा। यही नहीं, एक बार तो आयशा टाकिया के ससुर ने ऐसा आपत्तिजनक बयान दे दिया था कि एक्ट्रेस और उनके पति को पब्लिकली सबसे माफी मांगते हुए यह कहना पड़ा था कि वो शर्मिंदा हैं। जानिए वो मौके जब Ayesha Takia को ससुर के बयानों के कारण शर्मिंदगी झेलनी पड़ी और लोगों की जली-कटी भी सुननी पड़ी, जबकि उनका कोई दोष नहीं था।

रेप को लेकर ससुर ने दिया था बयान

अबू आजमी ने जब 2014 में रेप को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया तो बहू आयशा टाकिया तो क्या बेटे फरहान आजमी ने भी उनका साथ छोड़ दिया और खुद को अलग कर लिया। अबू आजमी ने कहा था जो भी महिलाएं सहमति से या फिर बिना किसी सहमति के यौन संबंध बनाती हैं, उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि रेप किए जाने पर इस्लाम में फांसी की सजा है। महिलाओं को तो कोई सजा नहीं मिलती, जबकि मर्दों को मिलती है। अबू आजमी ने से जब रेप के बढ़ते मामलों पर समाधान के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि इसका हल यही है कि कोई भी महिला या लड़की जो भी मर्जी से या फिर मर्जी के बिना संबंझ बनाती है तो उसे फांसी दे दी जाए।

Read More:- Vikrant Massey Birthday Special: … जब जन्मदिन पर तोहफे में मिली थीं गुलजार साहब की जूतियां, आज इतने करोड़ के मालिक हैं विक्रांत मेस्सी

ससुर के बयान से हुईं थीं शर्मिंदा

ससुर के इस बयान की निंदा करते हुए तब आयशा टाकिया ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि ससुर अबू आजमी का जो बयान सामने आया है, अगर वह सही है तो फिर वह और फरहान शर्मिंदा हैं। उनकी ऐसी मानसिकता नहीं है। साल 2017 में आयशा टाकिया के ससुर ने महिलाओं को लेकर फिर एक विवादित बयान दिया था और उस पर भी एक्ट्रेस भड़क गई थीं। अबू आजमी ने बेंगलुरु में कुछ महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी पर औरतों की तुलना चीनी और पेट्रोल से कर दी थी।

ट्र्रोलिंग का शिकार हुईं थीं आयशा

उन्होंने कहा था कि जहां चीनी होगी, वहां चींटियां तो आएंगी ही और जहां पेट्रोल है, वहां आग भी होगी। अबू आजमी के इस बयान के चक्कर में उनकी बहू आयशा टाकिया निशाने पर आ गई थीं। तब यूजर्स ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें शेयर कर अबू आजमी से ही पूछना शुरू कर दिया था कि क्या उनकी बहू के साथ भी छेड़खानी होनी चाहिए? आयशा टाकिया और भी कई कारणों से चर्चा में रहीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी।

एक्टिंग से दूर पर संभाल रहीं बिजनेस

आयशा टाकिया को आज भी लोग ‘कॉम्प्लैन गर्ल’ के नाम से याद करते हैं। उस विज्ञापन में वह शाहिद कपूर के साथ नजर आई थीं। आयशा टाकिया ने इस्लाम कबूल करने के बाद शादी की और फिर फिल्मों से दूरी बना ली। आयशा टाकिया और फरहान का एक बेटा भी है। एक्ट्रेस उसकी और अपनी लाइफ के खास पलों को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। आयशा टाकिया फिलहाल फिल्मों और एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, लेकिन बिजनेस संभाल रही हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

होटल और चाय-कॉफी शॉप की मालकिन

आयशा के पति फरहान एक होटल के मालिक हैं। आयशा टाकिया और उनके पति फरहान ने कुछ साल पहले गोवा में एक 100 साल पुराना बंगला खरीदा था, जिसे उन्होंने बुटीक बना दिया है। इसके अलावा आयशा टाकिया एक वीगन रेस्टोरेंट की मालकिन भी हैं। उन्होंने मुंबई में यह रेस्टोरेंट खोला था, जिसका नाम बेसिलिको है। आयशा अब हॉस्पिटेलिटी और फैशन की दुनिया में नाम कमा रही हैं। कुछ साल पहले आयशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और फरहान आजमी बिजनेस पार्टनर भी बन गए हैं। गोवा में उनका बेसिलिको हाउस नाम का बुटीक है और इसी ब्रांड को उन्होंने आगे बढ़ाया है। इसके अलावा मुंबई में उनकी कुछ कॉफी शॉप्स भी हैं, जिनका नाम ‘चाय कॉफी’ है।

इन एक्ट्रेस के भाइयों को किया था डेट

आयशा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो एक्ट्रेसेस के भाईयों को भी डेट किया है। माना जाता है कि एक वक्त था जब आयशा बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के भाई सिद्धार्थ कोइराला को डेट कर रही थीं। दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे। हालांकि कभी खुलकर दोनों ने अपने प्यार को एक्सेप्ट नहीं किया। आयशा टाकिया की नजदीकिया अश्मित पटेल के साथ भी रही थीं। आयशा और अश्मित के अफेयर की खबरों ने खूब लाइलाइट बटोरी थीं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस का दिल फरहान आजमी संग जा जुड़ा। फरहान आजमी नेता अबू आजमी के बेटे हैं। आयशा के पिता और उनके पति के पिता दोनों अच्छे दोस्त भी हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button