मनोरंजन

वरुण-नताशा के बाद अब लोगों को इन बॉलीवुड कपल की शादी का है बेसब्री से इंतजार

इस साल आलिया और रणबीर के अलावा ये बॉलीवुड कपल बंध सकते है शादी के बंधन में


हाल ही में  क्रिकेटर वरुण धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए. नताशा दलाल और वरुण धवन ने 24 जनवरी को शादी की है. वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बाद अब फैन्स को बॉलीवुड के ऐसे लव बर्ड्स की शादी का इंतजार कर रहे हैं जो अकसर अपनी रिलेशनशिप और रोमांटिक फोटो की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं.  तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के उन कपल्स के बारे में बतायेगे. जिनकी शादी को लेकर फैन्स बेहद एक्साइटे़ड है.  इस लिस्ट में सबसे ऊपर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर है जबकि दूसरे नंबर पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नाम है.

 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप और रोमांटिक फोटो की वजह से कई बार सुर्खियों में बने रहते है इन दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अटकले लगाई जाती रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

 

और पढ़ें:  शिल्पा शेट्टी से लेकर अनुष्का शर्मा तक ये बॉलीवुड हसीनाओं ने और खूबसूरत दिखने के लिए कराई सर्जरी

ranbir and alia

 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर: नताशा दलाल और वरुण धवन की शादी के बाद अब लोगों को मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी का बेसब्री से इंतजार है.  मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लम्बे समय से रिलेशनशिप में है और अकसर दोनों एकसाथ में पार्टी, छुट्टियां एन्जॉय करते नजर आते हैं.

 

तारा सुतारिया और आदर जैन: तारा सुतारिया और आदर जैन अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं और दोनों की शादी की खबरे भी आती रहती है. तारा सुतारिया और आदर जैन ने बहुत पहले ही अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था.  मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है.

 

सलमान खान और यूलिया वंतूर: बॉलीवुड के भाई जान कहे जाने वाले सलमान खान की शादी का इंतजार तो पुरे देश को है. सलमान अक्सर अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभी सलमान खान यूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में है. अब सलमान के फैन्स चाहते हैं कि वो जल्दी ही यूलिया के साथ शादी के बंधन में बंध जाए.

 

श्रद्धा कपूर और रोहन श्रष्ठा: शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर इस समय फोटोग्राफर रोहन श्रष्ठा के साथ रिलेशनशिप में है. लेकिन श्रद्धा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर प्राइवेट रखती हैं. खबरों के अनुसार श्रद्धा कपूर और रोहन श्रष्ठा जल्द ही
शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button