मनोरंजन
…तो यह हैं सिद्धार्थ माल्या की नई गर्लफैंड !

दीपिका के एक्स बॉयफैंड सिद्धार्थ माल्या इन दिनों अपनी नई गर्लफैंड को लेकर काफी सुर्खियों में दिखाई दे रहे हैं। इनकी नई गर्लफैंड कोई और नहीं फिल्म जन्नत कि स्टार सोनल चौहान हैं। इन दिनों दोनों लंदन और गोवा में एक साथ दिखाई दिये। जिनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया साइट्स पर काफी वायरल हो रही है।
सोनल मॉडल और अभिनेत्री है, जिनकी लोकप्रियता जन्नत मूवी से बढ़ी। वह फेमिना मिस इंडिया टूरिज्म और मिस वर्ल्ड टूरिज्म 2005 भी रह चुकीं हैं। जल्द ही सोनल ‘ग्रेट मस्ती’ में आप सभी को नजर आएंगी।
सोनल ने सिद्धार्थ के साथ अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। वहीं कुछ दिनों पहले यह दोनों एक साथ गोवा रेसिडेंस में भी नजर आये थे।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at