मनोरंजन

2017 के 10 पोपुलर गाने जिसे लोगों ने सबसे ज्यादा किया इन्टरनेट पर सर्च

2017 में इन 10 गानों ने किया हमारे प्लेलिस्ट और दिलों पर राज़


साल 2017 को खत्म होनें में कुछ ही दिन रह गये हैं और ये साल अपने आखिरी दिनों में चल रहा है। लिहाज़ा हर जगह हर कोई पूरे साल का ब्योरा इंटरनेट के ज़रिये शेयर किया जा रहा है। भला, ऐसे में हमारा बी-टाउन यानि अपना बॉलीवुड कैसे पीछे रहे, तो इन्होंने भी इस साल सबसे ज्यादा ढूंढे गये गानों की लिस्ट जारी कर दी है। इस साल बहत-सी बड़ी-बड़ी फिल्में भी फ्लॉप रही लेकिन चाहे फिल्में हिट हो या फ्लॉप, फिल्मों के गानों ने किया लोगों के दिलों पर राज़ और जिसे गूगल पर किया गया बहुत सर्च और छाया रहा इनका ट्रेंड।

लैला मैं लैला
लैला मैं लैला

2017 में सर्च हुए बॉलीवुड गाने:-

ज्यादातर फ़िल्मे इंडिया में अपने डायलॉग्स और गानों की वजह से ही सुपरहिट हो जाती है, लेकिन अगर गाने भी लोगों द्वारा ना पसंद आये तो और कुछ नहीं बस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीटकर फ्लॉप हो जाती है। लेकिन अगर फिल्म के गाने हिट हुए तो फिल्म का कुछ रुपया वसूल तो हो ही जाता है।

चलिए बताते हैं वो 10 बॉलीवुड गाने जिन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया गया: –

लैला मैं लैला: – रईस फिल्म का यह गाना जिसे आवाज़ दी है पावनी पाण्डेय ने। इस गाने के धुन इतने अच्छे और जोशीले हैं कि आप अपने कदमों को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे। अक्सर ये सोंग पार्टीज और फंक्शन में सुनने को मिल ही जाता है।

ज़ालिमा: – रईस फिल्म से एक और गाना जिसे आवाज़ दी है अरिजीत सिंह नें। इस गाने को भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया।

मेरे रश्के कमर: – फिल्म बादशाहो का यह गाना तो लोगों के द्वारा इतना सुना गया है जिसका कोई हिसाब नहीं। इस गाने को ना केवल युवाओं द्वारा सुना गया बल्कि ये सोंग हर उम्र के लोगों के दिलों पर राज़ किया।

मिले हो तुम हमको: – फीवर फिल्म का यह सोंग लोगों के दिलों में बस गया जिसे नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने गाया है और इतने अच्छे फील के साथ गाया है कि इस गाने को सुनकर कोई भी इस गाने में खो जाए और लोगों को इनकी आवाज़ से प्यार हो जाए।

हमसफ़र
हमसफ़र

हमसफ़र: – बद्रीनाथ की दुल्हनियां फिल्म जो काफी पोपुलर हुई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी हिट भी थी। इस फिल्म का ये गाना लोगों के दिलों को छू गया। इस गाने को अखिल सचदेवा और मानशील गुजराल ने आवाज दी है। इतने प्यारे बोल है इस गाने के कि हर कोई इसके लिरिक्स और आवाज़ में बस खो जाये।

तम्मा-तम्मा: – बद्रीनाथ की दुल्हनियां फिल्म से ही एक और सोंग जो बहुत बड़ा हिट रहा। खासकर युवाओं ने इस गाने को काफी पसंद किया अक्सर ये सोंग पार्टीज और फंक्शन में सुनने को मिल ही जाता है।

सूट: –हिंदी मीडियम फिल्म का यह गाना जिसे गुरु रंधावा और अर्जुन ने गाया है। इस फिल्म के साथ-साथ यह गाना भी लोगों को काफी पसंद आई और लोगों ने इसे काफी सराहा।

बारिश: – फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के इस गाने को आवाज दी है अरिजीत सिंह नें। जिसे युवाओं ने काफी पसंद किया है। फिल्म के और भी गाने अच्छे थे लेकिन अरिजीत की आवाज़ ने जैसे लोगों पर एक जादू सा कर दिया और बन गया ये सोंग सुपरहिट।

हवाएं: फिल्म जब हैरी मेट सेजल का यह हार्ट टचिंग सोंग अरिजीत के द्वारा गाया गया है जिसे लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। फिल्म तो वैसे कुछ खास कमल नहीं कर पाई लेकिन इस गाने ने जरुर लोगों का दिल जीत लिया।

दिल दिया गल्ला
दिल दिया गल्ला

दिल दिया गल्ला: – टाइगर जिंदा है फिल्म से दिल दियां गल्लां सोंग, जिसे आवाज दी है आतिफ असलम ने। इस गाने को रिलीज़ हुए ज्यादा दिन नहीं हुए है लेकिन फिर भी इसे लोगों द्वारा काफी सर्च किया जा रहा है। इस गाने के अल्फ़ाज इतने प्यारे और मधुर हैं और आतिफ ने भी इस गाने को बखूबी इतने अच्छे से गाया है कि जो भी इस गाने को सुनेगा वो बस इस गाने में ही खो जाएगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button