मनोरंजन

Shah Rukh Khan: ‘बाजीगर’ फिल्म ने बदल दी शाहरुख खान की किस्मत, इन चार सुपरस्टार्स ने ठुकरा दी थी फिल्म

Shah Rukh Khan: क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए शाहरुख खान पहली पसंद नहीं थे। अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित फिल्म 'बाजीगर' एक या दो अभिनेताओं को नहीं, बल्कि चार बड़े सितारों को ऑफर की गई थी। हालांकि, सभी ने फिल्म को ठुकरा दिया।

Shah Rukh Khan: इस वजह से अक्षय-सलमान ने फिल्म के लिए किया था मना


बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार ऐसा होता है कि एक ही फिल्म के लिए अलग-अलग कलाकारों को अप्रोच किया जाता है। कई सितारों से होते हुए आखिरकार फिल्म उस व्यक्ति के पास पहुंचती है जिसके लिए वह किस्मत में होती है।

जब शाहरुख खान ने उठाया जोखिम

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने ‘बाजीगर’ में काम करने का जोखिम उठाया। और यह फिल्म उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक थी। क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए शाहरुख खान पहली पसंद नहीं थे। अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाजीगर’ एक या दो अभिनेताओं को नहीं, बल्कि चार बड़े सितारों को ऑफर की गई थी। हालांकि, सभी ने फिल्म को ठुकरा दिया।

Read more:- Shah Rukh Khan new look: चर्चा में शाह रुख खान का नया लुक, मिनटों में वायरल हुआ ये वीडियो

We’re now on WhatsApp. Click to join

मेकर्स इस फिल्म में शाहरुख खान को नहीं चाहते थे

27 साल पहले 1993 में शाहरुख खान की बाजीगर रिलीज हुई थी जिसने शाहरुख खान की किस्मत बदल दी थी। लेकिन मेकर्स शाहरुख खान को इस फिल्म में नहीं चाहते थे। दरअसल इस फिल्म में आने से पहले शाहरुख खान 7 फिल्में कर चुके थे। लेकिन तब वो इतने बड़े लेवल पर नहीं पहुंचे थे। मेकर्स इतना बड़ा जुआ नहीं खेलना चाहते थे। इसीलिए शाहरुख खान से पहले उन्होंने इस रोल के लिए सलमान खान, अनिल कपूर, अजय देवगन और अक्षय कुमार से बात की। तीनों ने ही इस रोल को करने से मना कर दिया।

बाजीगर के लिए पहली पसंद अनिल कपूर थे

बाजीगर फिल्म के निर्देशक अब्बास-मस्तान ने सबसे पहले लीड रोल के लिए अनिल कपूर से संपर्क किया था। उस समय वे फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने जवाब दिया कि फिल्म का विषय बहुत जोखिम भरा है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी अच्छी है, लेकिन वे इसका हिस्सा नहीं होंगे। अनिल कपूर के बाद बाजीगर के निर्माता रतन जैन ने सलमान खान को कास्ट करने का फैसला किया।

फिल्म मैंने प्यार किया से वे स्टार बन चुके थे और उस समय सलमान खान राजश्री प्रोडक्शन की एक पारिवारिक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद सलमान खान ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। सलमान खान को विक्की का रोल काफी डार्क लगा और वे निगेटिव रोल नहीं करना चाहते थे।

शाहरुख खान को बाजीगर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब्बास-मस्तान की ‘बाजीगर’ में शाहरुख के अभिनय को खूब सराहा गया था।

जहां कई अभिनेताओं ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था, क्योंकि इसमें उनका नेगेटिव रोल था। भले ही इस फिल्म में उनका नेगेटिव रोल था। लेकिन फिर भी। इस फिल्म के बाद शाहरुख खान रातों-रात स्टार बन गए थे। और उनकी एक्टिंग का जादू सभी पर चल गया था। शाहरुख को ‘बाजीगर’ के लिए फिल्मफेयर ‘बेस्ट एक्टर’ का अवॉर्ड भी मिला था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button