Sanjay Kapur: 53 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए संजय कपूर, करिश्मा कपूर के साथ था रिश्ता
Sanjay Kapur: संजय कपूर, जिन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति के नाम से भी जाना जाता था, का 12 जून 2025 को स्विट्ज़रलैंड (ग्लैण्ड स्थित) में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
Sanjay Kapur : संजय कपूर नहीं रहे, करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का स्विट्ज़रलैंड में हुआ निधन
Sanjay Kapur, संजय कपूर, जिन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति के नाम से भी जाना जाता था, का 12 जून 2025 को स्विट्ज़रलैंड (ग्लैण्ड स्थित) में अचानक दिल का दौरा पड़ने से Sanjay Kapur का निधन हो गया। वे मात्र 53 ऐज के थे। उनकी मृत्यु की खबर तब फैली जब उनके करीबी मित्र ने x पर पोस्ट किया।
53 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
रिपोर्ट्स के अनुसार, Sanjay Kapur गार्ड्स पोलो क्लब, ग्लैण्ड (स्विट्ज़रलैंड) में पोलो खेल रहे थे जब उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। वे तुरंत अस्पताल ले जाए गए, लेकिन बचाए नहीं जा सके। Sanjay Kapur के निधन से पहले ही उन्होंने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त की थी, यह उनकी आखिरी पोस्ट साबित हुई ।
Read More : Chris Evans: क्रिस इवांस बर्थडे स्पेशल, जाने उनका जीवन और करियर
ऑटोमोटिव उद्योग में एक बड़े नाम
Sanjay Kapur भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग में एक बड़े नाम थे। वे सोंया कॉमस्टार (Sona Comstar) के चेयरमैन थे, जो कि वाहन उद्योग में इंजन और पावरट्रेन सिस्टम बनाती है। इसके अलावा वे कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) की उत्तरी क्षेत्रीय अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए थे। Sanjay Kapur के निधन से देश की औद्योगिक और सामाजिक संस्थाओं को एक बड़ा नुकसान हुआ है ।

करिश्मा कपूर के साथ था रिश्ता
Sanjay Kapur का जन्म 1965 में हुआ था। उन्होंने 2003 में बॉलीवुड की चमकदार अदाकारा करिश्मा कपूर से विवाह किया था। इस विवाह से उन्हें दो संतानें हुईं बेटी समायरा (2005 में जन्मी) और बेटा कियान राज कपूर (2011 में जन्मा)। हालांकि, 2014 में दोनों ने तलाक के लिए आवेदन दिया, विवादों और घरेलू हिंसा के आरोपों के चलते उनका तलाक 2016 में फाइनल हुआ । तलाक के बाद करिश्मा को Sanjay Kapur की तरफ से बच्चों के नाम पर ₹14 करोड़ के बॉन्ड और खार, मुंबई स्थित एक घर मिला। Sanjay Kapur की छवि उद्योगपतियों के बीच एक दूरदर्शी नेता के रूप में उभरती थी। लेकिन उनकी पहली शादी करिश्मा कपूर से विवादित तरीके से समाप्त हुई, जिसमें घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों ने मीडिया में सुर्खियां बटोरीं और दोनों की वैवाहिक जीवन चर्चा का विषय बना।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com