मनोरंजन

Janhvi Kapoor : जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया संग तिरुपति मंदिर पहुंची, दोनों ने साथ प्रभु वेंकटेश्वर से लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को हाल ही में अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में देखा गया। वीडियो वायरल हो रहा है।

Janhvi Kapoor: ‘ब्वॉयफ्रेंड’ शिखर पहाड़िया संग तिरुपति मंदिर पहुंची, वीडियो वायरल


बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को हाल ही में अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में देखा गया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

जाह्नवी कपूर देवरा फिल्म की शूटिंग कर रही है-

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों वह अपनी डेब्यू फिल्म देवरा की शूटिंग कर रही है। फिल्म की शूटिंग से फुर्सत निकालकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं थी। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर इन दिनों बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट करने की खबरें आ रही हैं। अक्सर दोनों को साथ भी स्पॉट किया जाता है।

Read more: Tube Blouse: बॉलीवुड एक्ट्रेस के क्यों नहीं खिसकते ट्यूब ब्लाउज, जाने वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का तिरुमाला का वायरल वीडियो –

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का तिरुमाला के मंदिर से वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में जाह्नवी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में वह मंदिर के दर्शन करने के बाद बाहर निकल रही हैं। मंदिर से बाहर आते हुए जाह्नवी ने पहले हाथ जोड़ा और फिर माथा टेका। उनके साथ शिखर भी ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए। जाह्नवी कपूर ने पर्पल कलर का साउथ इंडियन लहंगा-चोली पहनकर गई थीं। उन्होंने अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखा था। नो-मेकअप के साथ बंधी चोटी में जाह्नवी खूबसूरत लग रही थीं। शिखर धोती में साउथ इंडियन वाइब्स दे रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button