मनोरंजन

सनातन और सावित्री की 1 मिलियन सब्सक्राबर के पीछे की स्टोरी, आपको भी करेगी इंस्पायर

घर वाले के मना करने पर  भी नहीं छोड़ा अपना टैलेंट


पिछले साल लॉकडाउन के दौरान एक जोड़ी अपने डांस के कारण रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थी। हर कोई बस यही जानना चाह रहा था कि आखिर कौन है यह दोनों जो 80,90 दशक के गानों पर इतना अच्छा डांस कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्रेटी भी इनके फेन हो गई थे। यह जोड़ी थी धनबाद से लगभग 50 किलोमीटर स्थित में एक गांव में रहने वाले सनातन और उनकी बहन सावित्री की। जो अपने हुनूर के दम पर आज पूरे देश में फेमस हो गए हैं। साथ ही झारखंड के पहले यूट्यूबर डांसर बन गए हैं। जिन्होंने महज नौ महीनों में मिलियन यानि की 10 लाख सब्सक्राइबर बना लिए हैं। भाई-बहन की जोड़ी का यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं था।

https://www.instagram.com/p/CQd0TGaj-D-/

सोशल मीडिया पर आए कई ऐप्प ने लोगों को कई फर्श से अर्श तक पहुंचाया है। ऐसा ही कुछ टिकटॉक सनातन और सावित्री के लिए साबित हुआ। जिसके तहत कई लोग उनके डांस के दीवाने हो गए। उनका अलग थीम ही व्यूवर्स को भा गया। दोनों भाई-बहन गांव के स्टाइल में ज्यादातर 80,90 के दशकों के गाने में थिरकते थे। इससे टिकटॉक में भी इनकी अच्छी खासी रिच हो गई। यही से इनकी वीडियो भी वायरल होना शुरु हो गई।  लेकिन अचानक पिछले साल भारत और चीन के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच 52 चीनी ऐप्प पर भारत ने बैन लगा दिया था। जिसमें से एक टिकटॉक भी था। कई टिकटॉकर जो अब तक अपनी पहचान बन चुके थे। उनके लिए थोड़ी परेशानी शुरु हो गई। ऐसी ही परेशानी इस जोड़ी के लिए भी थी। टिकटॉक बैन होने के बाद सनातन और सावित्री ने Dancer sanatan नाम का यूट्यूब चैनल बनाया। जिसमें अब 1 मिलियन सब्सक्राइबर हो गए हैं। 1 मिलियन सब्सक्राइबर होने पर दोनों भाई-बहन ने अपने फैन का धन्यवाद भी किया है।

 

और पढ़ें: ‘ग्रहण’ के साथ ये वेब सीरीज है इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खास

सनातन और उनकी बहन सावित्री का यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। इनके पिता मजदूरी करते हैं। उन्होंने सनातन को पोस्ट ग्रेजुएशन और सावित्री को ग्रेजुएशन करवाया है। वह चाहते थे कि दोनों बच्चें अच्छी नौकरी करें और घर की स्थिति को ठीक करें। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दोनों ने अपने टैलेंट को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा और आज अच्छा मुकाम हासिल किया है। शुरुआती दिनों ने सनातन और सावित्री को घरवाले और गांव वालों के बड़े ताने सुनने पड़े। जैसा की अक्सर हमारी सोसायटी में कुछ अलग करने वाले को झेलना पड़ता आया है। लेकिन इन दिनों ने हार नहीं मानी। जिसका नतीजा आज हम सबके सामने हैं। अपने इसी हुनूर के दम पर आज दोनों भाई बहन ने अपने घर की स्थिति को भी सुधार दिया है। मिट्टी के घर से एक अच्छा घर बना लिया है। सनातन और सावित्री के अलग स्टाइल ने आज उन्हें सेलिब्रेटी बना दिया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button