मनोरंजन

Neha Bhasin best songs: नेहा भसीन के वो 5 रोमांटिक सॉन्ग जिसके आज भी दीवाने है लोग

Neha Bhasin best songs: शादी से लेकर पार्टी तक नेहा भसीन के ये सॉन्ग है एवरग्रीन


Neha Bhasin best songs: दिल्ली में जन्मी इस सिंगर ने साल 2017 का फिल्मफेयर पुरस्कार ‌जीता है, और इसके अलावा ही पहले भी यह कई ऐसे काम कर चुकी हैं जो विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुए है। जी हाँ, हम बात कर रहे है भारत में सबसे पहले गर्ल पॉप ग्रुप की मेंबर ‘नेहा भसीन’ की जो आज मना रही हैं अपना 37 वा बर्थडे। नेहा ने 2017 में बेस्ट सिंगर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड भी जीता था। अगर नेहा की बचपन की बात करे तो उन्हें बचपन से ही गाने में काफी रुचि थी। 2002 में भसीन ने पहला ऐसा बैंड बनाया था‌ जिसमें सिर्फ लड़कियां शामिल थीं। ‘वीवा’ नाम से इनके गर्ल्स बैंड का पहला ही परफॉर्मेंस इतना धमाकेदार था कि उसे सुनने के‌ लिए 50 हजार लोगों की भीड़ जमा हुई थी। नेहा ने 2008 में ‘फैशन’ फिल्म के गाने ‘कुछ खास है’ के लिए फिल्मफेयर भी जीता था। नेहा वैसे तो काफी बोल्ड सांग्स गाती नज़ार आती है, लेकिन उनके गाये रोमांटिक सांग्स को भी लोग काफी पसंद करते हैं। तो चलिए आपको उनके कुछ रोमांटिक सॉन्ग से रूबरू कराते है

1. नहीं जाना:

‘नहीं जाना’ एक पंजाबी सॉन्ग है जो नेहा भसीन ने गाया है और गाने के साथ साथ उन्होंने ही इस गाने में एक्ट भी किया है। दरअसल ये गाना एक शादी का परफेक्ट सॉन्ग है, जिसमे दुल्हन अपनी माँ को बोल रही है उसे किसी के साथ भी नहीं जाना है। आज कल वैसे भी शादी सीजन चल रहा है तो ये गाना ब्राइड के लिए बिलकुल परफेक्ट सॉन्ग है।

2. धुनकी:

‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ का सॉन्ग ‘धुनकी’ काफी बोल्ड सॉन्ग है। इस सॉन्ग में कटरीना कैफ नज़र आई थी और यह फैंस द्वारा भी काफी पसंद किया गया है। ये सॉन्ग यूट्यूब पर 13 मिलियन से ज़्यादा लोगो ने देख लिया है और इसके साथ ही इस गाने को लोग पार्टी में ही सुनते है।

3. दिल दियाँ गल्लाँ:

ये सॉन्ग एक ‘लव सॉन्ग’ है जो की नेहा भसीन और ‘आतिफ असलम’ ने मिल कर गाया है, इस सांग में सलमान खान और कटरीना कैफ नज़र आये थे। यह सॉन्ग काफी लोगों ने पसंद किया।

यहाँ पढ़े: अक्षय कुमार की इस फिल्म के साथ कर रही है मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू 

4. जग घूमिया:

यह गाना भी काफी रोमांटिक सॉन्ग है जिसमें सलमान खान और अनुष्का शर्मा एक साथ नज़र आये थे। ‘सुल्तान’ फिल्म का ये गाना आज भी काफी लोगो की ज़ुबान पर रहता है और आज भी लोगो को पसंद भी है।

5. कुछ ख़ास:

फैशन मूवी का ये सॉन्ग बहुत ही सूथिंग और रोमांटिक है। इस सॉन्ग में प्रियंका चोपड़ा नज़र आई थी। ये सॉन्ग 2007 में आया था और आज भी इस सॉन्ग को काफी पसंद किया जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button