मनोरंजन

रणवीर सिंह के बर्थडे पर जाने वह 7 दावे जो खुद रणवीर अपने बारे में बयां करते है

Ranveer Singh Birthday: इस बार रणवीर सिंह मना रहे है अपना 36वां जन्मदिन


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह को भला आज के समय पर कौन नहीं जनता। रणवीर सिंह को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। आपको बता दे कि आज  बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर का नाम आज के समय पर बॉलीवुड के चहेते सितारों की लिस्ट में आता है। ये बात तो सभी लोग जानते हैं कि रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल में से एक हैं।

दोनों अपने फैंस के लिए हमेशा कुछ न कुछ करते रहते है। अगर हम बात करें दोनों की कैमिस्ट्री की तो वो बहुत ही कमाल की है और अगर बात की जाएं रणवीर सिंह के ड्रेसिंग सेंस की तो वो भी कमाल है। कुल मिलकर दोनों एक परफेक्ट कपल है। तो चलिए आज रणवीर सिंह के जन्मदिन पर हम आपको उनके बारे में कुछ खास बताने जा रहे है आज हम आपको रणवीर सिंह के उन बोल्ड दावों के बारे में बताएंगे जो वो खुद बया करते है।

रणवीर सिंह

1. रणवीर सिंह के अनुसार ‘मैं लोगों के कमेंटस से नहीं डरता।’ ये बात सच भी है रणवीर सिंह जब भी कुछ पहनते है तो वो लोगों की परवाह किए बगैर पूरे कांफीडेंस के साथ कैरी करते है।

2. रणवीर सिंह हमेशा कहते है कि ‘करीना मेरी टीनएज आइडल हैं।’ रणवीर सिंह के अनुसार वो हमेशा करीना की फिल्मों और उनकी एक्टिंग के फैन रहे हैं।

3. रणवीर सिंह हमेशा कहते है कि ‘मैं दीपिका के आत्मविश्वास और आत्मशक्ति का सम्मान करता हूं।’ ये बात रणवीर सिंह ने दीपिका के अपने डिप्रेशन से उबरने के बयान के बाद कही थी। इसके द्वारा उन्होंने एक बार फिर जताया कि वो दीपिका के कितने करीब हैं।

और पढ़ें:  जाने उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी डेब्यू फिल्म में किसी और ने दी आवाज़

4. रणवीर सिंह कहते है कि ‘सेक्स मेरी जिंदगी में बेहद महत्वपूर्ण है।’ हम लोग इस टॉपिक पर बात करने से भला कितना हिचकिचायें पर रणवीर सेक्स के बारे में खुल कर बोलते हैं।

5. रणवीर सिंह मानते हैं कि दीपिका पादुकोण के साथ उनकी कमेस्ट्री एक्स्ट्रा स्पेशल है।’  रणवीर सिंह कहते है कि दीपिका पादुकोण हमेशा कहती है कि ऑन स्क्रीन रणवीर और अनुष्का से बेहतर हमारी यानि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी लगती है।

6. रणवीर सिंह कहते है कि ‘मैं बेहद सनकी इंसान हूं।’ उनका मानना है कि वो बेहद सनकी इंसान है और उन्हें खुद नहीं पता होता की अगले पल वो क्या करेंगे या क्या होगा।

7. रणवीर सिंह कहते है कि ‘मेरा प्रियंका चोपड़ा के साथ एक अनजाना सा रिश्ता है।’ रणवीर सिंह प्रियंका चोपड़ा की हमेशा काफी इज्जत करते हैं और उन्हें अपनी बहन मानते हैं। शायद यही कारण है कि बॉलीवुड फिल्म “दिल धड़कने दो” में उनकी कमेस्ट्री जबरदस्त दिखाई दी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button