मनोरंजन

Rajkummar Rao Baby Girl: राजकुमार राव–पत्रलेखा के घर जन्मी बेटी, क्या कहती है न्यूमरोलॉजी? जानें 15 तारीख को जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं

Rajkummar Rao Baby Girl, बॉलीवुड इस समय खुशियों में डूबा हुआ है। लगातार स्टार कपल्स के घर गुड न्यूज़ आ रही हैं, जिससे इंडस्ट्री में एक जश्न जैसा माहौल बन गया है।

Rajkummar Rao Baby Girl : नन्ही परी ने जगाई खुशियां! राजकुमार राव–पत्रलेखा की बेटी के जन्म पर जानें 15 तारीख के बच्चों का स्वभाव

Rajkummar Rao Baby Girl, बॉलीवुड इस समय खुशियों में डूबा हुआ है। लगातार स्टार कपल्स के घर गुड न्यूज़ आ रही हैं, जिससे इंडस्ट्री में एक जश्न जैसा माहौल बन गया है। कुछ दिन पहले ही कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था और अब एक और प्यारी खबर सामने आई है। अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा माता-पिता बन गए हैं। उनके घर एक नन्ही परी का आगमन हुआ है, जिसे सुनकर फैंस और सेलेब्स दोनों बेहद खुश हैं।

सोशल मीडिया पर राजकुमार राव ने शेयर की खुशखबरी

राजकुमार राव ने अपनी बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने लिखा “हम चांद पर हैं। भगवान ने हमें बेटी का आशीर्वाद दिया है।” उनके इस पोस्ट ने देखते ही देखते इंटरनेट पर धूम मचा दी। फैंस, दोस्तों और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन को बधाइयों से भर दिया।

शादी की सालगिरह पर मिला जीवन का सबसे खूबसूरत तोहफा

15 नवंबर का दिन राजकुमार और पत्रलेखा के लिए हमेशा से खास रहा है, क्योंकि इसी दिन चार साल पहले दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इस साल उनकी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर किस्मत ने उन्हें सबसे बड़ा और अनमोल तोहफा दिया एक प्यारी बेटी। राजकुमार ने पोस्ट में भी इस बात का जिक्र करते हुए लिखा  “भगवान ने हमें हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।” यह संयोग उनके लिए और भी खास बन गया है। फैंस इस खूबसूरत मोमेंट को देखकर बेहद भावुक हो उठे।

Read More: Homemade Night Cream: नेचुरल नाइट क्रीम, सर्दियों में त्वचा को रखें मॉइस्चराइज और हेल्दी, जानें घर पर बनाने का तरीका

बधाइयों की झड़ी—फैंस और सितारों ने जताई खुशी

राजकुमार की पोस्ट पर जैसे ही खबर वायरल हुई, जल्द ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।

फैंस ने लिखा—

  • “बधाई हो राजा जी! आप दोनों हमेशा खुश रहो।”
  • “सबसे प्यारी खबर! आपकी फैमिली को बहुत सारा प्यार।”
  • “बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल अब बन गया सबसे क्यूट पैरेंट्स।”

कई सेलेब्स ने भी कमेंट करते हुए इस कपल को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया पर #RajkummarRao भी ट्रेंड करने लगा।

Read More: Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra का इंडिया रिटर्न, Rajamouli संग करेंगी बड़ा धमाका!

जुलाई में की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

इस खुशखबरी की शुरुआत जुलाई में ही हो गई थी, जब राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा एक प्यारी सी तस्वीर के साथ की थी। पोस्ट में लिखा था “Baby on the way” उनकी मुस्कुराहट और खुशी तस्वीरों के जरिए साफ झलक रही थी। उस समय से ही दोनों के फैंस बेसब्री से इस दिन का इंतज़ार कर रहे थे। अब जब बेटी का जन्म हो चुका है, फैन्स की खुशी भी दोगुनी हो गई है।

राजकुमार–पत्रलेखा की प्रेम कहानी बनी मिसाल

इस कपल की लव स्टोरी हमेशा से बॉलीवुड की सबसे प्यारी कहानियों में से एक मानी जाती है। दोनों की मुलाकात मॉडलिंग के दिनों में हुई थी और धीरे-धीरे यह मुलाकात गहरे प्यार में बदल गई। राजकुमार ने कई इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने पहली बार पत्रलेखा को देखकर सोचा था  “यही मेरी जिंदगी का प्यार है।” कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2021 में दोनों ने चंडीगढ़ में एक सपनों जैसी वेडिंग की थी। उनकी कैमिस्ट्री और प्यार आज भी लोगों को प्रेरित करता है।

माता-पिता बनने के बाद और भी मजबूत हुआ रिश्ता

राजकुमार और पत्रलेखा हमेशा से बेहद प्राइवेट कपल रहे हैं, लेकिन जब भी वे साथ दिखाई देते हैं, उनकी बॉन्डिंग साफ झलकती है।
फैंस का मानना है कि पैरेंटहुड उनके रिश्ते को और भी खूबसूरत बना देगा। दोनों अक्सर इंटरव्यू में एक-दूसरे को अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बताते रहे हैं। अब बेटी के आने से उनके जीवन में एक नई शुरुआत हो गई है।

फिल्मों और करियर के साथ परिवार का नया अध्याय

जहां एक तरफ राजकुमार राव एक के बाद एक शानदार फिल्मों में नज़र आ रहे हैं और बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में शामिल हो चुके हैं, वहीं पत्रलेखा भी ओटीटी और फिल्मों में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं। अब बेटी के आने के बाद दोनों का जीवन और भी व्यस्त, लेकिन पहले से ज्यादा खुशियों से भरा होगा।

फैंस को बेटी की पहली झलक का इंतजार

हालांकि कपल ने अभी तक अपनी बेटी की तस्वीर या नाम साझा नहीं किया है, लेकिन यह तय है कि जब भी वे पहली झलक दिखाएंगे, सोशल मीडिया पर बवाल मच जाएगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button