मनोरंजन
बेबॉच में अपने किरदार को लेकर प्रियंका ने किया खुलासा

बॉलीवुड से हॉलीवुड में नामों-शौहरत पाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘बेवॉच’ में अपने किरादर का खुलासा किया है। प्रियंका ने यह जानकारी हाल ही में ट्विटर चैट पर दी।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने अपने किरदार के बारे में बताया कि उन्होंने फिल्म में एक खलनायिका की भूमिका अदा की है। प्रियंका फिल्म में विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यही नही इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया है कि ‘बेवॉच’ एक कॉमेडी पर आधारित फिल्म है।
प्रिंयका ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि द रॉक का ऐसी किसी खलनायिका से सामना हुआ होगा। वह काफी अच्छे हैं, लेकिन विक्टोरिया एक शैतान है।”
आपको बता दें, फिल्म ‘बेवॉच’ 1990 के लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘बेवॉच’ पर आधारित है। जोकि मई 2017 में रिलीज होगी।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at