मनोरंजन

एक साल की डेटिंग के बाद, उज्जैन में हुई ‘स्मार्ट जोड़ी’ की शादी : Neil Bhatt and Aishwarya Sharma

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट इस समय बिग बॉस 17 के घर में हैं और उनकी शादी को आज यानी 30 नवंबर को 2 साल पूरे हो गए हैं। इस जोड़ी का प्यार और तकरार सभी शोज में नजर आती है और इस साल अपनी दूसरी शादी की सालगिरह 'बिग बॉस 17' के घर मनाई। आइये जानते है कपल जोड़ी की लव स्टोरी।

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने मनाई बिग बॉस के घर में अपनी दूसरी सालगिरह : Neil Bhatt and Aishwarya Sharma

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट इस समय बिग बॉस 17 के घर में हैं और उनकी शादी को आज यानी 30 नवंबर को 2 साल पूरे हो गए हैं। इस जोड़ी का प्यार और तकरार सभी शोज में नजर आती है और इस साल अपनी दूसरी शादी की सालगिरह ‘बिग बॉस 17’ के घर मनाई। आइये जानते है कपल जोड़ी की लव स्टोरी।

ऐश्वर्या और नील की पहली मुलाकात ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ के सेट पर हुई थी, जहां नील लीड रोल में थे और ऐश्वर्या खलनायिका के रूप में उपस्थित थीं।

उन्होंने अपनी शुरुआती दिनों में अच्छी दोस्ती बनाई, और कुछ ही समय में ‘पत्रलेखा’ यानी ऐश्वर्या और ‘विराट’ यानी नील भट्ट के बीच मजबूत बंधन बन गया। वे सेट पर समय बिताते, आपस में मज़ा करते थे।

नील ने अपनी लवस्टोरी के बारे में बताया कि ऐश्वर्या और वह बहुत अच्छे दोस्त थे, और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। एक सशक्त पति-पत्नी रिश्ते में दोस्ती का होना बहुत महत्वपूर्ण होता है, और इसी दोस्ती ने उनके रिश्ते को मजबूती से जोड़ा।

Read more:- Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल ले रहे हैं शो छोड़ने का फैसला, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप!

नील ने बताया कि उन्होंने एक दिन खुलकर ऐश्वर्या से पूछा कि क्या वह भी उन्हें साथ में कुछ खास महसूस करती हैं? और ऐश्वर्या का जवाब हां में था, जिससे उनकी लवस्टोरी शुरू हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

We’re now on WhatsApp. Click to join.

ऐश्वर्या और नील ने एक साल तक डेट किया, जब वे ‘गुम हैं…’ शो में काम कर रहे थे। उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा सीरियस लिया और उसे खासियत से निभाया।

एक साल की डेटिंग के बाद ‘विराट’ नील भट्ट ने ऐश्वर्या शर्मा से उज्जैन में शादी कर ली, तारीख है 30 नवंबर 2021। वे ‘स्मार्ट जोड़ी’ नाम के एक डांस रियलिटी शो में भी नजर आए थे, लेकिन इस शो के विजेता अंकिता लोखंडे-विक्की जैन थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button