मनोरंजन

Bollywood brides: 5 बॉलीवुड हसीनाएं जिन्होंने अपनी शादी मे सेट किए नए ट्रेंड, किसी ने प्रेग्नेंसी में लिए फेरे तो किसी ने पहना सास का पुराना जोड़ा

Bollywood brides: दीपिका से लेकर अनुष्का तक, 5 बॉलीवुड हसीनाएं जिन्होंने अपनी शादी मे  सेट किए नए ट्रेंड


Bollywood brides: हमारे बॉलीवुड में बीते दो तीन सालों में कई सितारे शादी के बंधन में बंध गए। जिनमे अनुष्का शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण तक कई बॉलीवुड हसीनाएं शामिल है। अभी हाल ही में अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर भी शादी के बंधन में बंध गई है उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी की। हमारे बॉलीवुड की सारी हसीनाएं दुल्हन के गेटअप में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। इतना ही नहीं हमारे बॉलीवुड में कई ऐसी हसीनाएं भी है जिन्होंने अपनी शादी पर कई तरह की मान्यताओं और पारंपरिक चीजों को ठुकरा कर नया ट्रेंड बनाया है। इस लिस्ट में आपको नेहा धूपिया, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण जैसे कई सितारे नजर आएंगे। तो चलिए जानते है 5 बॉलीवुड हसीनाएं जिन्होंने अपनी शादी मे  सेट किए नए ट्रेंड।

दीपिका पादुकोण: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भला कौन नहीं जानता। आज के समय पर दीपिका पादुकोण को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से इटली में शादी की थी और अपनी शादी के दौरान वो जमकर नाचती हुई नजर आईं। इससे दीपिका पादुकोण ने समाज में उन लोगों की सोच को बदला जो कहते है दुल्हन अपनी शादी में एन्जॉय नहीं कर सकती।

 

https://www.instagram.com/p/CCos7ANAwfb/?utm_source=ig_web_copy_link


नेहा धूपिया: 
बॉलीवुड एक्टर नेहा धूपिया को भला कौन नहीं जानता। आपको बता दें कि नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी से शादी रचाई थी और उन्होंने अंगद से अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान ही शादी रचाई थी। नेहा धूपिया ने इस मान्यता को भी खत्म किया, जिसमे कहा जाता था प्रेग्नेंसी के समय लड़कियों को शादी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने समाज को एक नया नए ट्रेंड दिया।

दीया मिर्जा: दीया मिर्जा को भला कौन नहीं जानता। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपनी शादी में एक महिला पंडित को बुलाकर अपनी शादी की सभी रस्में उनसे पूरी करवाई थी। इससे लेकर काफी लम्बे समय तक चर्चा का दौर चला। लेकिन दीया मिर्जा एक नया ट्रेंड शुरू करने में कामयाब रही थी।

और पढ़ें: इस हफ्ते सिनेमाघरों में ‘बेलबॉटम’ और ओटीटी प्लेटफार्म पर देख पाएंगे आप ये फिल्में और वेबसीरीज

करीना कपूर: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को भला कौन नहीं जाता। अभी हाल ही में करीना कपूर ने अपने दूसरे बच्चे जेह अली खान को जन्म दिया है। अपने अक्सर लोगों को देखा होगा कि वो अपनी शादी का जोड़ा खरीदने के लिए हजारों रुपए खर्च कर देते है लेकिन आपको बता दें कि करीना कपूर ने अपनी शादी में सुहाग का नया जोड़ा नहीं सिलवाया था बल्कि उन्होंने अपनी सास के पुराने लहंगे को पहना था। इससे उन्होंने अपनी सास के प्रति प्रेम दिखाया साथ ही साथ उन्होंने एक नया ट्रेंड भी शुरू किया।

https://www.instagram.com/p/BckS2WtA3jF/?utm_source=ig_web_copy_link

अनुष्का शर्मा: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भला कौन नहीं जनता। उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ सात फेरे लिए थी। अपने भी देखा होगा कि अक्सर दुल्हने विदाई के समय रोती हुई अपने ससुराल को जाती है लेकिन अनुष्का ने इस ट्रेंड को तोडा और वो विदाई के समय विराट कोहली के साथ खुशी खुशी जाती नजर आई।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button