मनोरंजन

Karan Kundra Birthday : आज है करण कुंद्रा का हैप्पी बर्थडे, जाने उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

करण कुंद्रा टीवी का जाना माना नाम है। साल 2009 में टीवी शो कितनी मोहब्बत है से डेब्यू करने वाले करण कुंद्रा ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे है।

Karan Kundra Birthday : आपको पता है बिग बॉस 15-लॉक अप के लिए ली थी करण कुंद्रा ने इतनी फीस की आप भी रह जाएंगे हैरान

करण कुंद्रा टीवी का जाना माना नाम है। साल 2009 में टीवी शो कितनी मोहब्बत है से डेब्यू करने वाले करण  कुंद्रा ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे है।

करण कुंद्रा का जन्मदिन 11 अक्टूबर को –

करण कुंद्रा का जन्म 11 अक्टूबर 1984 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। करण कुंद्रा ने अपनी पढ़ाई राजस्थान के अजमेर में स्थित मेयो कॉलेज से की थी। करण कुंद्रा ने एमबीए की डिग्री उन्हे युएसए से प्राप्त किया है। करण कुंद्रा एक बिजनेसमैन के परिवार से है। करण कुंद्रा की बिग बॉस 15 में उनकी मुलाकात लेडी लव तेजस्वी प्रकाश से हुई थी। जहां वो सेकंड रनर अप रहे थे। और तेजस्वी ने जीत हासिल किया था। आखिरी बार करण ने लॉक अप रिएलिटी शो में हिस्सा लिया था।  इसके बाद डांस बेस्ड रियलिटी शोज को होस्ट करते भी नजर आए थे।

Read more: Reliance Jio Offer’s On iPhone 15: iPhone 15 खरीदने पर Jio दे रहा ये शानदार ऑफर, जानें क्या होंगे फायदे

करण कुंद्रा का करियर –

करण कुंद्रा  ने कई सीरियल और रियलिटी शोज में काम किया है। साल 2009 में टीवी शो कितनी मोहब्बत है से डेब्यू से शुरुआत किया था। करण की पॉपुलैरिटी सिर्फ टीवी तक ही सीमित नहीं है। एक्टर करण कुंद्रा ने फिल्मों में भी काम किया है। करण  कुंद्रा ने हॉरर स्टोरी, मुबारकां और 1921 जैसी मूवीज में अभिनय किया था। करण कुंद्रा ने कई म्यूजिक वीडियोज और दो वेब सीरीज में भी काम कर चुके है। करण कुंद्रा के करियर में करण ने फैंन फॉलोइंग के साथ-साथ पैसा और शौहरत भी  खूब कमाया है। एक्टर के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वो अक्सर अपनी लग्जूरियस लाइफ की झलक दिखाते रहते हैं।

करण कुंद्रा की लग्जरी लाइफ –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ꧁༒☬❣️Aman❣️☬༒꧂ (@karan_kundra_oficial)

करण कुंद्रा ने मुंबई के यारी रोड पर एक तीन बेडरूम अपार्टमेंट खरीदा था। इस पॉश एरिया में बसा ये घर वर्सोवा बीच के  बिल्कुल सामने में  है। इस घर के इंटीरियर पर भी करण ने बहुत खर्च किया था। इस अपार्टमेंट का लिविंग रूम जितना अच्छा दिखता है, उससे कहीं ज्यादा बालकनी का  व्यू खूबसूरत लगता है। इसके अलावा करण की होमटाउन पंजाब में भी काफी प्रॉपर्टी है। करण के पास एक कस्टमाइज्ड रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर है,और काफी ज्यादा कारों के शौकीन हैं। और इसी वजह से ट्रेंड से भी अपडेट रहना पसंद करते हैं। करण के पास एक कस्टमाइज्ड रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर है, जिसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ बताई करण के पास गाड़ियों की लंबी फेहरिस्त है, उनके पास 40 लाख की फोर्ड एंडीवर भी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button