मनोरंजन

Malti Marie Chopra Jonas: प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती को पसंद है कार धोना, चाचा फ्रैंकलिन ने किया खुलासा

Malti Marie Chopra Jonas: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ भारत आई हुईं थीं। उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अंबानी का वेडिंग फंक्शन भी अटेंड किया था। पिछले कई दिनों से काम में बिजी चल रहीं प्रियंका चोपड़ा अब फाइनली वो अपने घर पहुंच गईं हैं। घर जाते ही उन्होंने एक बेहद ही प्यारी सी फोटो शेयर की।

Malti Marie Chopra Jonas: मालती के चाचा ने बताई भतीजी को क्या करना पसंद, द ब्लफ की शूटिंग में बिजी चल रहीं Priyanka Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ भारत आई हुईं थीं। उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अंबानी का वेडिंग फंक्शन भी अटेंड किया था। पिछले कई दिनों से काम में बिजी चल रहीं प्रियंका चोपड़ा अब फाइनली वो अपने घर पहुंच गईं हैं। घर जाते ही उन्होंने एक बेहद ही प्यारी सी फोटो शेयर की। इस फोटो में वो अपनी लाडली, अपने जिगर के टुकड़े, अपनी बेटी मालती के साथ नजर आ रहीं हैं। Malti Marie Chopra Jonas प्रियंका ने मालती को अपनी गोद में बैठाया हुआ है और मालती भी बड़ी ही खुशी से हाथ में एक खिलौना लिए मम्मी के साथ बैठी दिख रही हैं। प्रियंका की इस पोस्ट से पता चलता है कि वो इतने समय से बेटी को कितना मिस कर रहीं थीं।

फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, पिछले कुछ दिनों में दुनियाभर में करीब 42 घंटे से ज्यादा का सफर करने के बाद ये है जो मैं असल में अपनी जिंदगी में चाहती हूं। प्रियंका की ये पोस्ट उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही है। एक यूजर्स ने लिखा, आप मालती के लिए बहुत ही अच्छी मां हैं। Malti Marie Chopra Jonas एक फैन ने लिखा, प्रियंका मैम आप इतनी जल्दी चली गईं इंडिया से। एक ने लिखा, आप पर गर्व होता है मैम, आप सच्ची देसी गर्ल हो। एक बोला, हर बच्चा ऐसी ही प्यार करने वाली मां डिजर्व करती है।

द ब्लफ की शूटिंग में बिजी चल रहीं Priyanka Chopra Malti Marie Chopra Jonas

एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा जोनस फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म द ब्लफ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। हाल ही में प्रिंयका ने फिल्म के सेट पर अपना बर्थडे भी सेलीब्रेट भी किया। इस दौरान उनके साथ बेटी मालती को भी देखा गया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपनी लाडली बेटी मालती के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। नन्हीं मालती की महज 2 साल की उम्र में अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

Read More:- Richa Chadha Blessed with Baby Girl: पैरेन्ट्स बने अली फजल और ऋचा चड्ढा, दोनों ने किया बेटी का वेलकम, कपल ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

मालती के चाचा ने बताई भतीजी को क्या करना पसंद Malti Marie Chopra Jonas

मालती की आदतों के बारे में उनके चाचा फ्रैंकलिन जोनस ने कुछ बातें शेयर कीं। एक्सेस हॉलीवुड के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, अमेरिकी सिंगर-सॉन्ग राइटर फ्रैंकलिन जोनस, उर्फ ​​​​फ्रेंकी, जो निक जोनस के सबसे छोटे भाई हैं, उन्होंने अपनी भतीजी मालती मैरी के साथ समय बिताने के बारे में बात की। फ्रेंकलिन ने मालती की फेवरेट एक्टिविटी के बारे में बात करते हुए बताया कि उसे उनके साथ कार वॉश स्टेशन पर जाना काफी पसंद है।

मालती को अच्छा लगता है कार धोना Malti Marie Chopra Jonas

इसके अलावा उन्होंने बताया कि, “उसे कार धोना पसंद है। मैं उसे हाल ही में पहली बार लाइब्रेरी में ले गया। मुझे उसकी पहली किताब मिली, जो खास थी।” फ्रेंकलिन के साथ-साथ अपनी बाकी फ्रेंकलिन के साथ समय बिताना भी काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा उन्होंने निक के पिता बनने के बाद उनमें आए बदलावों को लेकर भी बात की। उनका कहना है कि पिता बनने के बाद निक सबसे गर्म टेडी बियर बन गए हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

भाई केविन जोनस के बारे में फ्रैंकलिन ने कही ये बात Malti Marie Chopra Jonas

इसके अलावा आपको बता दें कि भाई केविन जोनस के बारे में उन्होंने बताया कि वो सबसे ज्यादा प्रायोरिटी देने वाले पिता हैं। जब भी उन्हें छुट्टी मिलती है तो वो फ्लाइट लेते हैं और अपने बच्चों से मिलने पहुंच जाते हैं। उन्हें अपने बच्चों के साथ वक्त गुजारना काफी पसंद है। यही ताे जिंदगी है।

ये है प्रियंका चोपड़ा जोनस का वर्कफ्रंट Malti Marie Chopra Jonas

काम के मामले में अगर देखा जाए तो प्रियंका चोपड़ा जोनस फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका अच्छा खासा एक्शन करती नजर आने वाली हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल से कई बार फिल्म के सेट और बिहाइंड द सीन की झलक भी दिखाई है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button