मनोरंजन

Malaika Arora With Mystery Man: छैय्या छैय्या गर्ल मलाइका अरोड़ा के साथ मिस्ट्री मैन कौन? अर्जुन कपूर को छोड़ स्पेन में कर रही हैं मस्ती, दिखाई धुंधली तस्वीर

Malaika Arora With Mystery Man: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों स्पेन में हैं और वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, लेकिन एक तस्वीर पर सबकी निगाह अटक गई है। इस तस्वीर में एक मिस्ट्री मैन नजर आ रहा है और जैसे ही 'मलाइका अरोड़ा' ने ये फोटो शेयर की, हर तरफ उनके अफेयर की अफवाह उड़ने लगी।

Malaika Arora With Mystery Man: अर्जुन और मलाइका का पांच साल बाद ब्रेकअप, अब दूसरे को डेट कर रहीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों स्पेन में हैं और वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, लेकिन एक तस्वीर पर सबकी निगाह अटक गई है। Malaika Arora With Mystery Man इस तस्वीर में एक मिस्ट्री मैन नजर आ रहा है और जैसे ही ‘मलाइका अरोड़ा’ ने ये फोटो शेयर की, हर तरफ उनके अफेयर की अफवाह उड़ने लगी। कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर के बाद मलाइका की जिंदगी में फिर से प्यार की एंट्री हुई है। Malaika Arora ने Arjun Kapoor के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है। ‘छैया छैया गर्ल’ इस समय स्पेन में समंदर की खूबसूरती से लेकर लजीज खाने का लुत्फ उठा रही हैं, लेकिन वो इस ट्रिप पर अकेले नहीं है।

आपको बता दें कि 50 साल की मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर चार फोटोज का कोलाज बनाकर शेयर किया। इसी कोलाज फोटो में एक शख्स नजर आ रहा है। हालांकि, चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। Malaika Arora With Mystery Man चेहरा पूरी तरह से धुंधला है। इस फोटो को देखने के बाद चर्चा हो रही है कि मलाइका फिर से किसी को डेट कर रही हैं। फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि मलाइका की लाइफ में एक नए सख्स की एंट्री हो गई है। अर्जुन से ब्रेकअप के बाद उन्हें नया प्यार मिल गया है।

अर्जुन और मलाइका का पांच साल बाद ब्रेकअप Malaika Arora With Mystery Man

हालांकि, मलाइका ने अपनी तस्वीरों पर किसी भी तरह का कोई हिंट नहीं दिया है। आपको बता दें कि लंबे वक्त से खबरें आ रही हैं कि पांच साल तक सीरियस रिलेशनशिप में रहने के बाद अब अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। कपल ने साल 2019 में अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगाई थी। दोनों कई बार अपनी शादी को लेकर हेडलाइन्स में रहे हैं। जहां फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे तो वहीं अब ब्रेकअप की खबर ने सभी को चौंका दिया।

Read More:- Asha Parekh On Shammi Kapoor And Shatrughan Sinha: शम्मी कपूर को लेकर बोलीं आशा पारेख- हां! हम शादीशुदा थे, शत्रुघ्न सिन्हा संग ऐसा था रिश्ता

मलाइका ने कर दिया था खारिज Malaika Arora With Mystery Man

ये अटकलें तब और भी तेज हो गईं जब मलाइका और अर्जुन ने एक साथ ना तो न्यू ईयर पर पार्टी की और ना ही एक दूसरे के बर्थडे बैश में शामिल हुए। ब्रेकअप की अटकलों पर पिंकविला से बात करते हुए कपल के एक करीबी दोस्त ने कहा था कि दोनों अपनी आपसी समझदारी के साथ अपना प्यार भरा रिश्ता खत्म कर बस दोस्त बने रहना चाहते हैं। दोनों के बीच कोई अनबन नहीं है, बस दोनों के रास्ते बदल गए हैं। हालांकि बाद में मलाइका ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया था।

अनंत-राधिका की शादी में अकेले आए अर्जुन Malaika Arora With Mystery Man

आपको बता दें कि बीते दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी थी। वैसे तो मलाइका अक्सर अपनी गर्लगैंग या फैमिली के साथ हॉलिडे के लिए जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुलासा नहीं किया है कि वो किसके साथ हैं। ऐसे में अफवाहों का बाजार और गर्म हो गया है। उन्होंने अपने वेकेशन के कारण अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी भी अटैंड नहीं की। इस वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी थी।

We’re now on WhatsApp. Click to join

बहन अंशुला के साथ पहुंचे थे अर्जुन Malaika Arora With Mystery Man

वहीं अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला के साथ यहां पर पहुंचे थे और उन्होंने खूब डांस भी किया था। बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियां जान्हवी और खुशी भी नजर आए थे। अर्जुन को शादी में अकेले देखने के बाद हर कोई मलाइका से उनके ब्रेकअप के चर्चे कर रहा था लेकिन अब मलाइका के यूं मिस्ट्री मैन की तस्वीर शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर अब ब्रेकअप की खबर पर मुहर लगना भी तय ही माना जा रहा है। वैसे भी पिछले काफी वक्त से ही अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के साथ कहीं पर भी नजर नहीं आ रहे हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button