मनोरंजन

वरुण धवन के बाद अब महेश शेट्टी ने जोड़े हाथ, मांगा सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ

महेश शेट्टी ने हाथ जोड़ कहासच्चाई को जीतने दो


अभिनेता महेश शेट्टी सुशांत सिंह राजपूत के काफी करीबी दोस्तों में से एक रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। इन दो महीनों में महेश शेट्टी ने इस बारे में ज्यादा बात नहीं की है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनने के बाद महेश को गहरा सदमा लगा। जिसके बाद वो लम्बे समय तक चुप थे लेकिन हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति द्वारा शुरू किए गए अभियान में महेश शेट्टी ने भी हिस्सा लिया और अपने करीबी दोस्त सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठाई।

महेश शेट्टी ने क्या कहा अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट से

हाल ही में महेश शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें वो हाथ जोड़े नजर आ रहे हें। साथ ही महेश शेट्टी ने कैप्शन में लिखा ‘सच्चाई को जीतने दो। ये पोस्ट शेयर करने के साथ ही महेश शेट्टी  अपने दोस्त सुशांत सिंह राजपूत की तरफ खड़े दिखें। उन्होंने कहा हम सब पॉजिटिव हैं।

https://www.instagram.com/p/CD5w3hdl4Pu/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

महेश शेट्टी ने रिया पर लगाए गभीर आरोप

सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, जब सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार पुलिस जांच करने मुंबई पहुंची थी तो उन्होंने महेश शेट्टी से भी पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान महेश शेट्टी ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा सुशांत के ज्यादातर कर्मचारियों को रिया चक्रवर्ती और उसकी मां ने बदल दिया था। इतना ही नहीं महेश शेट्टी ने तो ये भी बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत जब भी अपने परिवार और दोस्तों से बात करते थे उसके बाद वो अपना फोन रीसेट करते थे क्योंकि रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत का परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा संपर्क में रहना पसंद नहीं था। साथ ही उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से पहले सुशांत की ओर से बॉडीगार्ड को भी निकाल दिया गया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button