मनोरंजन

बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स में दिल ले गया देशी गर्ल का विदेशी लुक!

बॉलीवुड देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में ज्यादा समय बिता रही हैं। जी हां, प्रियंका इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका के लास वेगस में आयोजित बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2016 में शिरकत की।

इस अवॉर्ड शो में उनके स्टाइलिश लुक ने हर किसी को अपना दिवाना बना लिया था।

priyanka-c

प्रियंका चोपड़ा

इस दौरान प्रियंका ने ब्लू एटलियर वर्सेस स्लिट गाउन ड्रेस पहनी हुई थी। चेहरे पर बेहद ही लाइट मेकअप और पोनी उनके लुक को एकदम परफेक्ट बना रही थी।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी अमेरिकी टीवी सीरीज क्वांटिको से हॉलीवुड में काफी लोकप्रिय हुई। फिलहाल वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में काम कर रही हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button