मनोरंजन

Kurukshetra OTT Release: : कब और कहां स्ट्रीम होगी महाकाव्य युद्ध पर आधारित फिल्म ‘कुरुक्षेत्र’? पूरी डिटेल्स यहाँ

Kurukshetra OTT Release, आज के समय में माइथोलॉजिकल जॉनर फिल्म और वेब सीरीज निर्माता और दर्शकों की पहली पसंद बन चुका है।

Kurukshetra OTT Release : OTT पर कब और कहां आएगी? धर्म और अधर्म के यु्द्ध पर आधारित रोमांचक फिल्म की रिलीज डेट

Kurukshetra OTT Release, आज के समय में माइथोलॉजिकल जॉनर फिल्म और वेब सीरीज निर्माता और दर्शकों की पहली पसंद बन चुका है। चाहे वह रामायण हो या महाभारत, इन पौराणिक महाकाव्यों की कहानियों को अब बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखने का मजा मिलने लगा है। इसी कड़ी में अब एक नई वेब सीरीज ‘कुरुक्षेत्र (Kurukshetra)’ आने वाली है, जो महाभारत के युद्धभूमि कुरुक्षेत्र की कहानी को दर्शकों के बीच लेकर आएगी।
इस वेब सीरीज की ओटीटी रिलीज का ऐलान मेकर्स ने कर दिया है, जो फैंस के बीच उत्साह की लहरें पैदा कर चुका है।

‘कुरुक्षेत्र’ वेब सीरीज: क्या है खासियत?

‘कुरुक्षेत्र’ नाम से ही यह स्पष्ट हो जाता है कि वेब सीरीज में महाभारत के युद्ध की पौराणिक गाथा पर फोकस किया जाएगा। यह वेब सीरीज धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महाभारत के युद्ध के सबसे महत्वपूर्ण युद्धक्षेत्र की गहराई से पड़ताल करेगी। हाल ही में एक प्रोमो वीडियो भी रिलीज किया गया है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण, अर्जुन, द्रौपदी, भीम, कर्ण, दुर्योधन सहित महाभारत के कई महत्वपूर्ण पात्र दिखाए गए हैं। इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद फैंस में इस वेब सीरीज को लेकर काफी उत्सुकता और एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

Kurukshetra OTT Release Date और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने आधिकारिक तौर पर इस पौराणिक वेब सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। 10 अक्टूबर, 2025 को इस वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह कदम दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक है क्योंकि अब उन्हें महाभारत की पौराणिक कहानियों को घर बैठे, अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर देखने का सुनहरा मौका मिलेगा। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कुल कितने एपिसोड इस वेब सीरीज में होंगे, लेकिन फैंस को इस महाकाव्य को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार है।

Read More : Hina Khan: टीवी की आदर्श बहू पर सवाल, Hina Khan की सास का चौंकाने वाला बयान

माइथोलॉजिकल जॉनर का बढ़ता क्रेज

वर्तमान में पौराणिक और माइथोलॉजिकल कहानियां दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। हाल ही में महावतार नरसिम्हा नाम की एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस और थिएटर पर धमाल मचा दिया था।इसके अलावा, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी इस जॉनर की कंटेंट लगातार बढ़ रही है। दर्शकों को धर्म, आध्यात्मिकता, और पौराणिक गाथाओं की कहानियां बेहद पसंद आ रही हैं। यही कारण है कि अब ‘कुरुक्षेत्र’ जैसी वेब सीरीज को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Read More : Battle Of Galwan shooting: सलमान खान की नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग शुरू, पहली झलक में दिखी जबरदस्त फील

क्यों है ‘कुरुक्षेत्र’ खास?

भगवान श्रीकृष्ण, अर्जुन, द्रौपदी, भीम, कर्ण, दुर्योधन जैसे महाकाव्य पात्रों की कहानी को रोचक तरीके से दिखाया जाएगा। नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से यह सीरीज ग्लोबली दर्शकों तक आसानी से पहुंच पाएगी। ‘कुरुक्षेत्र’ वेब सीरीज के रिलीज होने से पौराणिक कहानियों के प्रेमियों के लिए एक नई उम्मीद जगी है। जहां पहले यह महाकाव्य केवल ग्रंथों और फिल्मों में देखने को मिलता था, वहीं अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा। 10 अक्टूबर, 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली यह वेब सीरीज न केवल धर्म और अधर्म के युद्ध का रोमांच पेश करेगी, बल्कि दर्शकों को पौराणिक कथाओं की गहराई से रू-ब-रू भी कराएगी। एनिमेटेड फॉर्मेट में तैयार की गई इस वेब सीरीज की वजह से यह दर्शकों को एक नया, आकर्षक और मनोरंजक अनुभव प्रदान करेगी। फैंस को इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि यह उन्हें महाभारत के युद्ध के हर पहलू को नजदीक से समझने का मौका देने वाली है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button