मनोरंजन

Kishore Kumar Death Anniversary :क्यों की किशोर कुमार ने चार शादियां, डेथ एनिवर्सरी पर जानें मशहूर गायक से जुड़े खास किस्से

हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर किशोर कुमार आज भले ही इस दुनिया में नही है, लेकिन वह अपनी आवाज और एक्टिंग से आज भी लोगों के दिलों में राज करते हैं। आज 13 अक्टूबर को किशोर कुमार की डेथ एनिवर्सरी है।

Kishore Kumar Death Anniversary :किशोर कुमार की फिल्म ‘बेगुनाह’, जानिए क्यों रिलीज नहीं हुई


हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर किशोर कुमार आज भले ही इस दुनिया में नही है, लेकिन वह अपनी आवाज और एक्टिंग से आज भी लोगों के दिलों में राज करते हैं। आज 13 अक्टूबर को किशोर कुमार की डेथ एनिवर्सरी है।

किशोर कुमार के जीवन की खास बातें –

किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खांडवा जिले में हुआ था वैसे तो कम ही लोग जानते होंगे कि किशोर दा का बचपन का नाम आभास कुमार गांगुली था। किशोर कुमार सिनेमा के दुनिया से जुड़ने के साथ ही उन्होंने अपना नाम किशोर कुमार रख लिया था। किशोर कुमार  चार भाई बहन थे। इन चारों में अशोक कुमार, सती देवी, अनूप कुमार और किशोर कुमार  सबसे छोटे थे। उनके पिता कुंजीलाल गांगुली एक वकील थे और मां गौरी देवी गृहणी थीं। किशोर ने चार बार शादी की थी। उनकी पहली शादी  रुमा गुहा ठाकुर उर्फ रूमा घोष 1951 में हुई थी और ये शादी 1958 तक ही चली। उनकी दूसरी पत्नी एक्ट्रेस मधुबाला के साथ 1960 में हुई जो 1969 तक चली थी, और तीसरी शादी एक्ट्रेस योगिता बाली से 1976 में की ,जो 1978 तक थी। इसके बाद उनकी  चौथी और आखिरी पत्नी का नाम एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से 1980 में किया था। किशोर कुमार के दो बेटे सिंगर अमित कुमार पहली पत्नी रूमा गुहा से और सुमित कुमार अंतिम पत्नी लीना चंदावरकर से  हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kishore Kumar (@godofmusickishorekumar)

किशोर दा के करियर की शुरुआत –

हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर किशोर दा ने अपने करियर की शुरुआत स्टूडियो बॉम्बे टॉकीज से बतौर कोरस सिंगर के रुप मे की थी। 1946 में उन्होंने बतौर अभिनेता फिल्म शिकारी से बड़े परदे पर आए थे। इस फिल्म में उनके बड़े अशोक कुमार थे और किशोर कुमार लीड किरदार में थे। 1948 में फिल्म ‘जिद्दी’ के लिए उन्होंने ‘मरने की दुआएं क्यों मांगूं’ सॉन्ग गाकर प्लेबैक सिंगिंग करियर शुरू हुआ था। उनकी बहुत सारी हिट फिल्में दी थी। इन फिल्मों मे शामिल है ,’बाप रे बाप'(1955), ‘चलती का नाम गाड़ी’ (1958), ‘नॉटी ब्वॉय’ (1962) और ‘पड़ोसन’ (1964) जैसी कई फिल्मों में उनकी अदाकारी ने सिनेमाप्रेमियों का खूब मनोरंजन किया। जहां तक सिंगिंग टैलेंट की बात है तो किशोर दा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ‘रूप तेरा मस्ताना’ (आराधना, 1969), ‘खइके पान बनारस वाला’ (डॉन, 1978), ‘पग घुंघरू बांध’ (नमक हलाल, 1982), ‘दे दे प्यार दे’ (शराबी, 1984) जैसे उनके कई सॉन्ग आज भी झूमने के लिए मजबूर कर देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kishore Kumar (@godofmusickishorekumar)

Read more: Sukha Duneke Murder In Canada: सुक्खा के हत्या करने के बाद क्रेडिट लेने की होड़ लग गई, जानिए किसने ली है जिम्मेदारी

किशोर कुमार की  फिल्म ‘बेगुनाह’ पर रोक –

साल 1957 में आई उनकी फिल्म ‘बेगुनाह’ सिनेमाघरों  में रिलीज नहीं हुई थी। इसके साथ ही अदालत ने उसके प्रिंट भी नष्ट करने का आदेश दिया था। किशोर कुमार की साल 1957 में बनी फिल्म ‘बेगुनाह’ अमेरिकन कंपनी पैरामाउंट पिक्चर्स के साथ विवादों में घिर गई थी। इस फिल्म पर ये आरोप था कि यह उनकी 1954 की फिल्म ‘नॉक ऑन वुड’ की कॉपी थी। अमेरिकी फिल्म के निर्माताओं ने भारतीय निर्माताओं पर मुकदमा दायर कर दिया और मुकदमा जीत भी गए थे। इसलिए मुंबई हाई कोर्ट ने इस फिल्म की सभी प्रतियों को नष्ट करने का आदेश दे दिया था। इसके बाद नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया को किशोर कुमार स्टारर फिल्म ‘बेगुनाह’ की रील मिली, जिसे सालों पहले मुंबई हाईकोर्ट ने नष्ट करने का आदेश दिया था। 2020 में मिली उस दुर्लभ क्लिप में संगीतकार जयकिशन पियानो बजाते हुए और शकीला डांस कर रही हैं। इसके साथ ही प्लेबैक सिंगर मुकेश को ऐ प्यासे दिल बेजुबान गाना गाते हुए दिखाया गया था।

किशोर कुमार 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स –

हिंदी सिनेमा के बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता और सिंगर किशोर कुमार को सभी जानते है। वह अपनी गायकी और एक्टिंग की वजह से आज भी फैंस के दिलों में राज करते हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन सुपरहिट गाने दिए। किशोर कुमार को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले थे और इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया था। और उन्होंने 13 अक्टूबर, 1987 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। और हम उन्हें आज भी याद करते है,और उनके गानों को सुनते है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button