विदेश

Sukha Duneke Murder In Canada: सुक्खा के हत्या करने के बाद क्रेडिट लेने की होड़ लग गई, जानिए किसने ली है जिम्मेदारी

कनाडा में पंजाब से फरार गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम कनाडा के विनिपेग में दिया गया। वहीं इस कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

Sukha Duneke Murder In Canada: सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल हत्या की  ली  जिम्मेदारी, पहले थे दोस्त अब बने दुश्मन


पंजाब के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या के बाद अब क्रेडिट की होड़ लग गई है।  सुक्खा की कनाडा के विनिपेग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विनिपेग पुलिस ने 18 सितंबर को इस हत्याकांड की पुष्टि की थी। सुक्खा पंजाब के मोगा जिले के दुनेके कलां गांव का रहने वाला था। वह दिसंबर 2017 में कनाडा भाग गया था। सुक्खा के खिलाफ पंजाब में 16 केस दर्ज हैं।

Sukha Duneke Murder In Canada: आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा गैंग का नाम एक बार फिर चर्चा में है। यह दोनों गैंग देश में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। यह गैंग आज इसलिए चर्चा में है, क्योंकि कनाडा में पंजाब से फरार गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम कनाडा के विनिपेग में दिया गया। वहीं इस कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सुक्खा बंबीहा गैंग का मेंबर था। बंबीहा गैंग और लॉरेंस गैंग के बीच लम्बे समय से दुश्मनी चल रही है। यह दुश्मनी पंजाब में कई जानें ले चुकी है।

Read more: Canada Visa Services Suspended: भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कनाडा के लिए वीजा सेवाओं को किया सस्पेंड

सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर हत्या की जिम्मेदारी ली

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई। इस गैंग की तरफ से डाली गई पोस्ट में लिखा “हां जी सत श्री अकाल, राम राम. ये सुक्खा दुनेके बंबीहा ग्रुप का जो इंचार्ज बना फिरता था उसका मर्डर हुआ है कनाडा में। उसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप लेता है। इस ड्रग एडिक्टेड नशेड़ी और सिर्फ अपने नशे को पूरा करने के लिए पैसों के लिए उसने बहुत घर उजाड़े थे।

पहले ये तीनों दोस्त हुआ करते थे

पहले गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया दोस्त ही थे, लेकिन अब इनके रास्ते अलग हैं. गोल्डी बराड़ और बिश्नोई तो एक खेमे में हैं, लेकिन उन्होंने जग्गू भगवानपुरिया से दूरी बना ली है। बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने जग्गू पर आरोप लगाया था की जग्गू ने ही सिद्धू मुसेवाला के 2 कातिलों का सुराग पंजाब पुलिस को दिया था।

पंजाब में कैसे बना बंबीहा गैंग?

बंबीहा गैंग को दविंदर बंबीहा कभी चलाता था। दविंदर का जन्म मोगा जिले के बंबीहा गांव में हुआ था। दविंदर बंबीहा का असली नाम दविंदर सिंह सिद्धू था। वह कभी कबड्डी खिलाड़ी हुआ करता था। साल 2010 में जब वह कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था, तब उसका नाम एक क़त्ल के मामले में सामने आया था। यह वारदात उसके गांव में दो समूहों में हाथापाई के दौरान हुई थी। हत्या के मामले में दविंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जिसके बाद वो कई गैंगस्टरों के संपर्क में आया और फिर खतरनाक शार्प शूटर बन गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button