मनोरंजन

Kim Taehyung : किम ताएह्युंग की पूरी बायोग्राफी , BTS की सफलता तक का सफर

Kim Taehyung, जिसे हम वी (V) के नाम से जानते हैं, उनकी कहानी एक प्रेरणा है। उनकी मेहनत, समर्पण, और प्रतिभा ने उन्हें BTS का महत्वपूर्ण सदस्य बना दिया है।

Kim Taehyung : किम ताएह्युंग (V), BTS का सितारा कैसे बना


Kim Taehyung

Kim Taehyung , जिसे  V के नाम से जाना जाता है, दक्षिण कोरियाई बॉय बैंड BTS के प्रमुख सदस्यों में से एक हैं। उनकी जादुई आवाज, आकर्षक व्यक्तित्व, और स्टाइल ने उन्हें वैश्विक स्टार बना दिया है। उनकी मेहनत, समर्पण ने उन्हें BTS का महत्वपूर्ण सदस्य बना दिया है। उनकी आवाज,पर्सनालिटी , और स्टाइल ने उन्हें स्टार बना दिया है। वे अपने फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगे और उनकी यात्रा हमेशा इन्स्पिरिंग है उनके प्रशंसकों के लिए ।

प्रारंभिक जीवन

किम ताएह्युंग का जन्म 30 दिसंबर 1995 को दक्षिण कोरिया के डाएगु शहर में हुआ था। उनका परिवार एक सामान्य परिवार था जिसमें माता-पिता और दो छोटे भाई-बहन शामिल थे। ताएह्युंग की प्रारंभिक शिक्षा उनके होमटाउन में ही हुई। वे बचपन से ही संगीत के प्रति आकर्षित थे और स्कूल के कई संगीत कार्यक्रमों में भाग लेते थे।

संगीत के प्रति रुचि

ताएह्युंग को छोटी उम्र से ही संगीत में रुचि थी। उन्होंने अपने स्कूल के बैंड में भाग लिया और संगीत के प्रति उनका प्रेम बढ़ता गया। उन्होंने सैक्सोफोन भी सीखा और संगीत की जानकारी प्राप्त की। ताएह्युंग का सपना था कि वे एक दिन एक महान गायक बनें और पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हों।

BTS के मेंबर बनने का सफर

ताएह्युंग का BTS का हिस्सा बनने का सफर काफी दिलचस्प है। 2011 में, जब वे सियोल में थे, तब उन्होंने एक म्यूजिक ऑडिशन में भाग लिया। इस ऑडिशन के दौरान,अपने फ्रेंड के साथ उसका ऑडियंस देने गए थे , दरसल  v का कोई इरादा नहीं था ऑडियंस देने का लेकिन बाद में उनके फ्रेंड की जगह उनका सेलेक्शन होगया, उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और Big Hit Entertainment के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद, उन्हें ट्रेनिंग के लिए चुना गया और BTS का मेंबर बना दिया गया। BTS में ताएह्युंग की भूमिका मुख्य रूप से एक वोकलिस्ट की है। उनकी गहरी और मखमली आवाज ने उन्हें बैंड के महत्वपूर्ण मेंबर में से एक बना दिया है। उन्होंने कई हिट गानों में अपनी आवाज दी है, जैसे “Blood Sweat & Tears”, “Spring Day”, “Singularity” और “Boy With Luv”।

Read More : Akshay Kumar: प्रोड्युसर्स की धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं अभिनेता अक्षय कुमार, निर्माताओं ने नहीं चुकाई फीस, बोले- मैं साइड से निकल जाता, कुछ कहता नहीं

क ड्रम्स

बीटीएस के सदस्य किम ताएह्युंग, जिन्हें वी के नाम से भी जाना जाता है, ने अपने कोरियाई ड्रामा करियर की शुरुआत “हवारंग: द पोएट वॉरियर यूथ” से की थी। यह शो दिसंबर 2016 से फरवरी 2017 के बीच प्रसारित हुआ था। “हवारंग” में ताएह्युंग ने हान सुंग नामक चरित्र निभाया, जो एक खुशमिजाज और दयालु योद्धा था। यह उनकी पहली टीवी ड्रामा भूमिका थी, और उनके प्रदर्शन को दर्शकों से पॉजिटिव रिएक्शंस मिले।

 V का फैशन सेंस

ताएह्युंग का स्टाइल और फैशन सेंस भी उन्हें अन्य मेंबर से अलग बनाता है। वे अपने फैशन में नए-नए प्रयोग करते रहते हैं और हमेशा अपने फैंस को सरप्राइज्ड करते हैं। उनकी ुनिकेनेस्स और सेल्फ कॉन्फिडेंस ने उन्हें एक फैशन आइकन बना दिया है।

Read More : Shahrukh Khan : शाहरुख खान के जीवन का रहा दिलचस्प सफर , जानिए मिड्लक्लास लड़के से लेकर बॉलीवुड के बादशाह कैसे बनें?

व्यक्तिगत जीवन

ताएह्युंग अपने व्यक्तिगत जीवन में काफी सरल व्यक्ति हैं। वे अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। उनके फैंस उन्हें उनके अफ्फेक्टिवटे स्वभाव और पॉलिटेनेस्स के लिए भी पसंद करते हैं। ताएह्युंग सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वे अपने फैंस के साथ अपने दैनिक जीवन के अनुभव साझा करते रहते हैं। उनके फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं और उनकी हर पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

 पुरस्कार और सम्मान

ताएह्युंग ने अपने करियर में कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए हैं। उन्होंने अपने संगीत के लिए कई पुरस्कार जीते हैं और अपने फैंस के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया है। उनके द्वारा गाए गए गाने और उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दिलाए हैं। ताएह्युंग की सफलता का सबसे बड़ा कारण उनका समर्पण और मेहनत है। वे हमेशा अपने काम में 100% देते हैं और अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते। उनके मेहनती स्वभाव और सकारात्मक दृष्टिकोण ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button