मनोरंजन

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर का बड़ा दावा! संजय कपूर की प्रॉपर्टी में बताई अपनी हिस्सेदारी

Karisma Kapoor, संजय कपूर की मृत्यु के बाद अब उनकी अरबों की संपत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

Karisma Kapoor : प्रॉपर्टी विवाद में करिश्मा कपूर की एंट्री! संजय कपूर की संपत्ति पर मांगा हक

Karisma Kapoor, संजय कपूर की मृत्यु के बाद अब उनकी अरबों की संपत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। 30 हजार करोड़ रुपये के साम्राज्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि अब इसे कौन संभालेगा और किसे इसमें कानूनी तौर पर अधिकार मिलेगा। इसी बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने भी इस विशाल प्रॉपर्टी में अपने हिस्से की मांग की है। हालांकि, करिश्मा कपूर ने अब तक इन दावों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके नाम का सामने आना इस विवाद को और भी सुर्खियों में ला रहा है। करिश्मा और संजय कपूर का रिश्ता सालों पहले खत्म हो चुका है, लेकिन संजय की संपत्ति से जुड़े इस ताज़ा घटनाक्रम में करिश्मा का नाम एक बार फिर चर्चा में है।

संजय कपूर की मां का आरोप

इस पूरे विवाद ने तब और तूल पकड़ लिया जब संजय कपूर की मां रानी कपूर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने संजय की कंपनी सोना कॉमस्टार और उससे जुड़ी संपत्तियों पर अपनी हिस्सेदारी को लेकर एक औपचारिक पत्र जारी किया। इस पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे के निधन के बाद उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से कमजोर अवस्था में कुछ दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। अपने पत्र में रानी कपूर ने लिखा,”मुझे बताया गया है कि कुछ लोग खुद को कंपनी का सबसे बड़ा शेयरधारक बता रहे हैं, यह कहकर कि वे परिवार के हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि मेरे बेटे की मृत्यु के बाद मुझे मानसिक रूप से कमजोर हालत में दबाव में लाकर जो दस्तावेज साइन कराए गए थे, उनका दुरुपयोग किया जा रहा है।” उनका यह दावा न केवल परिवार के भीतर चल रहे मतभेदों को उजागर करता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि संजय कपूर की संपत्ति को लेकर कानूनी और भावनात्मक लड़ाई आगे और भी गहराने वाली है।

Read More : Sidharth Malhotra: आलिया की तरह बेटी को देंगे ख़ास वेलकम, सिद्धार्थ के फैसले पर फैंस हुए फिदा

सोना कॉमस्टार की स्थिति पर असर

संजय कपूर की मां के इस पत्र के बाद उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार को लेकर निवेशकों और शेयरधारकों में बेचैनी देखी जा रही है। कंपनी फिलहाल एक अस्थिर स्थिति में है, क्योंकि परिवार में उत्तराधिकार और अधिकार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। संजय कपूर की मृत्यु के बाद उनकी 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर पैदा हुए इस विवाद में अब करिश्मा कपूर, रानी कपूर और अन्य सदस्यों की भूमिका को लेकर मीडिया और जनता की नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल करिश्मा की चुप्पी और रानी कपूर के आरोपों के बीच यह मामला क्या मोड़ लेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button