मनोरंजन

Karisma Kapoor: कपूर खानदान की पहली हीरोइन की कहानी, करिश्मा कपूर बर्थडे स्पेशल

Karisma Kapoor: 25 जून को बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा Karisma Kapoor अपना जन्मदिन मनाती हैं।

Karisma Kapoor: राजा हिन्दुस्तानी से लेकर जुबैदा तक

Karisma Kapoor: 25 जून को बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा करिश्मा कपूर अपना जन्मदिन मनाती हैं। करिश्मा कपूर ने 90 के दशक से लेकर 2000 के शुरुआती वर्षों तक हिंदी सिनेमा में अपनी खूबसूरती, अभिनय और डांस से दर्शकों के दिलों पर राज किया। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली करिश्मा कपूर बॉलीवुड की पहली महिला थीं जिन्होंने परिवार की परंपरा को तोड़ते हुए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और खुद को एक सुपरस्टार के रूप में साबित किया।

शुरुआती जीवन

Karisma Kapoor का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। वह मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर और अभिनेत्री बबिता कपूर की बेटी हैं। उनके दादा राज कपूर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े नामों में से एक थे। Karisma Kapoor को बचपन से ही फिल्मी माहौल मिला लेकिन कपूर परिवार की महिलाओं का फिल्मों में आना वर्जित था। फिर भी Karisma Kapoor ने अपने जुनून और हिम्मत के बल पर इस परंपरा को तोड़ा।

महज़ 17 साल की उम्र में फिल्मी करियर की शुरुआत

Karisma Kapoor ने महज़ 17 साल की उम्र में फिल्म प्रेम कैदी (1991) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। शुरुआती दौर में उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।1996 में रिलीज़ हुई फिल्म राजा हिन्दुस्तानी ने करिश्मा को सुपरस्टार बना दिया। आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के लिए करिश्मा को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद Karisma Kapoor ने दिल तो पागल है, हीरो नं. 1, बीवी नं. 1, फिजा, जुबैदा, हम साथ साथ हैं जैसी एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं।

Read More : Panchayat Season 4: पंचायत सीजन 4 कब और कहा होगी रिलीज़? जानिए फ्री में देखने का सीक्रेट जुगाड़!

निजी जीवन

Karisma Kapoor की निजी ज़िंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही है। 2003 में उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं टिक पाया और 2016 में उनका तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं समायरा और कियान। करिश्मा एक सशक्त मां हैं और फिल्मों से दूर रहकर भी उन्होंने अपनी पहचान बनाए रखी है।

Read More : Pawan Kalyan: जुलाई में होगी ब्लॉकबस्टर्स की बारिश! साउथ सिनेमा से 5 तगड़ी फिल्में

Karisma Kapoor
Karisma Kapoor

डिजिटल डेब्यू और हालिया काम

हाल के वर्षों में Karisma Kapoor ने Mentalhood नामक वेब सीरीज से डिजिटल डेब्यू किया, जिसमें एक मां के रूप में उनकी भूमिका को सराहा गया। सोशल मीडिया पर भी Karisma Kapoor काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। Karisma Kapoor सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं, बल्कि मेहनती, साहसी और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। Karisma Kapoor ने साबित कर दिया कि केवल फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और हुनर से भी पहचान बनाई जा सकती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button