मनोरंजन

Kangana Trolls Star Kids: करण को चुगलखोर तो आलिया को कहा पापा की परी, आखिर क्यों कंगना हर बार उड़ाती है दूसरो का मज़ाक?

Kangana Trolls Star Kids अनन्या पांडे से लेकर दीपिका पादुकोण सबको ट्रोल कर चुकी हैं कंगना, पढ़े  और किस – किस का बना चुकी हैं मज़ाक


Highlights 

  • बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा हो या किसी स्टार किड की हरकतों को बार – बार लाइमलाइट में लाकर उनका मजाक बनाना।
  • कंगना इसके लिए बहुत जानी जाती हैं।
  • वह आये दिन कोई – न – कोई ऐसा बयान देती रहती हैं जो या तो कभी सुर्खियों में रहता है तो फिर विवादों में।

Kangana Trolls Star Kids बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा हो या किसी स्टार किड की हरकतों को बार – बार लाइमलाइट में लाकर उसका मज़ाक बनाना। कंगना इसके लिए बहुत जानी जाती हैं। वह आये दिन कोई – न – कोई ऐसा बयान देती रहती हैं जो या तो कभी सुर्खियों में रहता है तो फिर विवादों में।

कंगना स्टार किड्स को काफी ट्रोल करती नज़र आती हैं।

अनन्या पांडे: अभी हाल ही में कंगना द कपिल शर्मा शो पर अपनी फिल्म धाकड़ के प्रमोशन के लिए गई हुई थीं। हमेशा की तरह एक बार फिर वह बॉलीवुड स्टार किड्स पर तंज कसते नज़र आईं। हालांकि आपको बता दें कंगना स्टार किड्स का मज़ाक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती। इस बार घेरे में लिए अनन्या पांडे को। लेकिन जिस तरह से कंगना ने अनन्या का मजाक उड़ाया वह देखने वाला था। जी हाँ उन्होंने बिना अनन्या का नाम लिए उनका मजाक उड़ा डाला। सोशल मीडिया पर यह वीडियो  खूब वायरल भी हो रहा है।

उसके लिए ज़रा चलिए आपको हम पीछे ले चलते हैं कि आखिर बिना नाम लिए कंगना अनन्या के किस बात का मजाक बना बैठीं।

द कपिल शर्मा शो के एक हालिया एपिसोड में अनन्य पांडे यह कहती नज़र आईं थीं कि वह अपने नाक के सिरे को अपने जीभ से छू सकती हैं और इतना ही नहीं वह यह भी कहती नज़र आईं कि यह उनका टैलेंट है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी जीभ के साथ नाक की नोक बॉली बिम्बो है।

फिर क्या था इसी को कंगना वापस से कपिल के ही शो में रिपीट करती नज़र आईं। उन्होंने अनन्या की ही तरह अपनी जीभ के साथ नाक की नोज़  को टच किया और इस तरह वह अनन्या को कॉपी करते हुए उनका मजाक उड़ाती नज़र आईं।

दीपिका पादुकोण: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां हाल ही में रिलीज हुई है। आलम यह था कि फिल्म को जहां कुछ लोग पसंद कर रहे थे तो कुछ नापसंद।ऐसा कैसे हो सकता था कि कंगना इस पर कुछ न बोलों।  इस फिल्म पर  कंगना रनौत का रिएक्शन आया।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फिल्म को बुरा-भला कह दिया। कंगना  ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक्टर मनोज कुमार और माला सिन्हा का गाना चांद सी महबूबा हो मेरी शेयर किया, जो फिल्म हिमालय की गोद से है। इस फिल्म में मनोज कुमार एक नदी किनारे गाना गा रहे हैं। वहीं, माला सिन्हा डांस कर रही हैं।जी हाँ इस गाने के जरिये वह दीपिका पर निशाना साधते नज़र आई।

Read more: Cannes Film Festival Facts: Selfie लेना है कान्स में सख्त मना, ऐसे fun facts जो कर देंगे आपको शॉक!

इस वीडियो के साथ कंगना ने अपनी बात में लिखा, ‘मैं भी मिलेनियल हूं लेकिन मैं इस तरह का रोमांस समझती हूं। वह दीपिका को फिल्म में रोमांस को पेश करने पर मज़ाक बनाया। उन्होंने आगे कहा कि अब जो मिलेनियल या नए वर्ग या मॉडर्न होने के नाम पर परोसा जा रहा है, प्लीज ऐसा ना करें। इतना ही नहीं उन्होंने दीपिका की फिल्म को बुरी फिल्म तक कह डाली।

आलिया भट्ट: कंगना आलिया भट्ट को भी कई बार अपने निशाने पर ने चुकी हैं। किसी – न – किसी बहाने वह आलिया का मजाक बना ही देती हैं। अब हाल की ही बात ले लीजिए। आलिया अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन में व्यस्त थीं। उसी बीच कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने गंगूबाई काठियाबाड़ी की जमकर आलोचना की। आप इसे आलोचना कहिए या आलिया का मज़ाक। कंगना के मुँह से दोनों एक जैसे ही लगते हैं। उन्होंने बाकायदा अपने पोस्ट पर यह लिखा था कि इस शुक्रवार 200 करोड़ रुपये राख हो जाएंगे। पापा की परी के लिए क्योंकि पापा साबित करना चाहते हैं कि रोम कॉम बिंबो एक्टिंग कर सकती है। उन्होंने महेश भट्ट को मूवी माफिया डैडी तक कह डाला। आलिया पर तंज कसते हुए उन्होंने ब्रिटिश पासपोर्ट रखने वाला बताया। इसके बाद भी कंगना अपनी पोस्ट में फिल्म और आलिया दोनों का मज़ाक उड़ाते नज़र आईं उन्होंने कहा कि इस फिल्म की सबसे खराब इसकी कास्टिंग है। फिर वह लिखती हैं कि बॉलीवुड का नाश होना तो तय है जब तक मूवी माफिया के पास पावर है।

Read More- Fashion Tips from Deepika Padukone wardrobe: अगर आप भी दिखना चाहते है दीपिका के तरह स्टाइलिश तो वॉर्डरोब में शामिल करें ये चीज़ें

करण जौहर: कंगना और करण के रिश्ते को भला कौन नहीं जानता है। कंगना करण का मज़ाक उड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। चाहे कोई ईवेंट हो या कोई टॉक शो। कंगना तो ऐसी हैं कि करण के ही टॉक शो में उनका मजाक उड़ा देती हैं। चलिए आपको एक हालिया इन्सिडेंट के बारे में बताते हैं। कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में जब कंगना अपने एक फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुँची, तो उन्होंने करण जौहर का खूब मजाक बनाया। शो में जब कपिल ने उनसे पूछा कि अगर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का पीएम बना दिया जाए और उन्हें इसी इंडस्ट्री से किसी शख्स को सूचना प्रसारण मंत्री चुनने के कहा जाए तो वो किसे चुनेंगी। इसके जवाब में कंगना फट से करण का मान लेती नज़र आईं। फिर  कंगना कहने लग गई कि करण को चुगलीबाज़ी करना बहुत पसंद है। खैर करण – कंगना का यह रिश्ता जहाँ बार – बार कंगना करण का मजाक बनाते रहती हैं और करण जवाब में अपने बयान देते रहते हैं बहुत अनोखा है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button