John – Bipasha affair: 9 सालों तक चला था जॉन – बिपाशा का रिश्ता, लेकिन क्या थी ब्रेकअप की असली वजह?

John – Bipasha affair: क्या जॉन और बिपाशा के बीच आ गई थी प्रिया ? क्या हुआ कि प्रिया से छुपकर जॉन ने कर ली थी शादी
Highlights –
- 17 दिसंबर को जॉन अब्राहम अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।
- जॉन अक्सर ऐसी फिल्मों में दिखाई देते हैं जो देशभक्ति की होती हैं।
- जॉन का बॉलीवुड करियर बेहतरीन रहा है। इसके साथ ही जॉन की कहानी बिपाशा के साथ भी काफी दिलचस्प रही है।
John – Bipasha affair : 17 दिसंबर को जॉन अब्राहम अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। जॉन अक्सर ऐसी फिल्मों में दिखाई देते हैं जो देशभक्ति की होती हैं। जॉन का बॉलीवुड करियर बेहतरीन रहा है। इसके साथ ही जॉन की कहानी बिपाशा के साथ भी काफी दिलचस्प रही है। बॉलीवुड में कई जोड़ियों के रिश्ते अंजाम तक नहीं पहुंच पाएं। उनमें जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का रिश्ता भी शामिल है। दोनों तकरीबन 9 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बावजूद शादी नहीं कर पाए और इनका रिश्ता ब्रेकअप पर खत्म हो गया।
आपको बता दें कि जॉन और बिपाशा की नजदीकियां 2003 में आई फिल्म जिस्म के सेट पर बढ़ी थीं। इस फिल्म में दोनों ने काफी लवमेकिंग सीन्स दिए थे। फिल्म के बाद इन दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
दरअसल, जॉन और बिपाशा दोनों मॉडलिंग के बैकग्राउंड से अभिनय में आए थे। दोनों के बीच नजदीकियां ‘जिस्म‘ के सेट पर बढ़ीं।
फिल्म बोल्ड विषय पर थी और कई सीन ऐसे थे, जिसमें बिपाशा कंफर्टेबल महसूस नहीं कर पा रही थीं। ऐसे में जॉन ही थे, जिन्होंने बिपाशा के साथ पूरा सपोर्ट किया था। इसके बाद क्या था दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। वो दौर कोई नहीं भूल सकता जब जॉन और बिपाशा पार्टियों में साथ जाया करते थे। दोनों एक-दूसरे का जन्मदिन धूमधाम से मनाते थे।
दोनों रिश्ते में काफी खुश दिखाई देते थे और पार्टीज से लेकर बॉलीवुड के हर बड़े इवेंट में साथ ही नज़र आते थे। काफी सालों तक सब कुछ ठीक चला। इस दौरान दोनों ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया और इनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। सबको लगने लगा कि काफी सालों तक साथ रहने के बाद अब ये शादी कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों के ब्रेकअप ने फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया था। इसे लेकर भी कई कयास लगाए गए जिनमें से एक कारण ये बताया गया कि बिपाशा तो जॉन से शादी करना चाहती थीं लेकिन जॉन शादी करने में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। बिपाशा के बार-बार कहने के बावजूद भी जब जॉन नहीं माने तो रिश्ता टूट गया था।
फिर अचानक खबर आई की जॉन और बिपाशा के बीच मनमुटाव चल रहा है। उसके बाद ये खबर आई कि जॉन ने प्रिया रुंचाल से शादी कर ली है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- जॉन ने शादी कर ली है ये बात बिपाशा को भी नहीं पता थी। एक इंटरव्यू में बिपाशा ने साफ कहा था कि उन्हें इस सदमे से निकलने में कई महीने लग गए थे। वह जॉन की वजह से किसी से ज्यादा मिलती-जुलती भी नहीं थीं। वह सिर्फ जॉन को अपना समय देती थीं। इसके बाद खुद बिपाशा ने भी टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली। लेकिन यह बात आज तक किसी को नहीं पता कि दोनों अलग किस वजह से हुए हैं।
जॉन ने अपनी पत्नी प्रिया के बारे में बताया था कि वह प्राइवेट पर्सन हैं। प्रिया ने अपनी पढ़ाई बिजनेस स्कूल ऑफ लंदन से की है। इसके बाद वह लॉस एंजेलिस में रही थीं। अब वह जॉन अब्राहम का बिजनेस हैंडल करती हैं। इसके अलावा जॉन की फुटबॉल टीम नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी भी संभालती हैं।